फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempt to kill family by mixing poison in flour, case registered

Kaushambi News: परिवार को मारने की कोशिश आटे में मिलाया जहर, केस दर्ज

Tue, 22 Jul 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 22 Jul 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kill family by mixing poison in flour, case registered
करारी पुलिस के गिरफ्त में आरोपी मालती व उसके पिता और भाई। संवाद
करारी। क्षेत्र के मलकिया गांव में रविवार रात एक महिला अपने ही परिवार के जान की दुश्मन बन गई। आरोप है कि उसने आटे में जहर मिला दिया। पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला सहित उसके भाई व पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मलकिया (बजहा खुर्रमपुर) निवासी बृजेश कुमार मौर्य सऊदी अरब में हेल्पर है। ढाई माह पूर्व वह घर लौटा है। बृजेश ने बताया कि रविवार शाम करीब सात बजे उसकी पत्नी मालती खाना बना रही थी। आरोप है कि आटा गूंथते समय बृजेश को जहरीले पदार्थ की दुर्गंध आई। उसने देखा कि आटे का रंग थोड़ा काला है। सूंघने पर पूरा माजरा समझ में आ गया।
विज्ञापन

बृजेश कुमार के अनुसार मालती से पूछा तो बताया कि वह परिवार से तंग आ गई है। सभी को जहरीला खाना खिलाकर मारना चाहती है। यह सलाह उसके पिता कल्लू प्रसाद व भाई बजरंगी निवासी मनौरी ने फोन पर दी है। बृजेश ने फौरन डॉयल-112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मालती सहित उसके मायके में छापा मारकर पिता कल्लू व भाई बजरंगी को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोमवार को न्यायालय में पेश कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसके अलावा गूंथे हुए आटे के सेंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
मोबाइल पर बातचीत को लेकर पति से होता था झगड़ा
बृजेश कुमार मौर्य ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2014 में प्रयागराज जिले के पूरामुफ्ती कोतवाली के मनौरी बाजार में मालती देवी के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। वह सऊदी अरब में ही रहता था। जबकि, पत्नी व बच्चे संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं। बृजेश का आरोप है कि उसकी गैर मौजूदगी में मालती देवी फोन पर घंटों किसी से बात करती थी। मना करने पर वह झगड़ा करती थी।
सऊदी अरब से वह घर लौटा तो कई बार देख कि पत्नी मोबाइल पर किसी से बात कर रही है। समझाने पर वह झगड़ा करती थी। इसके बाद अन्जान नंबर से कई बार बृजेश को धमकी भरा फोन भी आया। बृजेश ने यह भी बताया कि खेत जाते समय वह सलवार सूट पहनती थी। परिजन मना करते तो इसे लेकर भी वह झगड़ा करती थी।

बृजेश के सूझबूझ से बच गई 10 लोगों की जान
मालती के इस दुस्साहसिक कदम की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो वह हतप्रभ रह गए। बृजेश ने बताया कि उसका संयुक्त परिवार है। उसके दो बच्चे, पिता राम धीरज, भाई राजेश कुमार, सुनील कुमार उनकी पत्नियां मंजू देवी, अंजू देवी व बच्चे उन्नति, वैशाली साथ रहते हैं। भगवान का शुक्र है कि उसने समय रहते देख लिया। अन्यथा मालती के गूंथे आटे से 10 लोग खाना खाकर मौत की नींद सो जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed