फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attempt to kidnap schoolgirl abductors fled after she raised an alarm

Kaushambi News: स्कूल जा रही छात्रा को अगवा करने का प्रयास, शोर मचाने पर भागे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap schoolgirl abductors fled after she raised an alarm
पिपरी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह स्कूल जा रही आठ वर्षीय छात्रा को बाइक सवार दो युवकों ने अगवा करने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। इससे दोनों युवक छात्रा को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पिपरी के मोहम्मदपुर गांव निवासी गीता देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति का तीन वर्ष पहले निधन हो चुका है। उनकी आठ वर्षीय बेटी गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे वह पैदल स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन

आरोप है कि विद्यालय से करीब 100 मीटर पहले बाग के पास लाल रंग की बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और बच्ची को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास करने लगें।
अचानक हुई इस घटना से घबराई छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। उसकी चीखपुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख दोनों युवक छात्रा को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़िता की मां ने चायल पुलिस चौकी पहुंचकर तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। क्षेत्राधिकारी चायल अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed