फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   attempt of theft in house

चोरी कर रहे बदमाशों ने नींद से जगे पड़ोसी सांसद को दी उड़ाने की धमकी

Mon, 02 Dec 2019 12:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
attempt of theft in house
attempt of theft in house - फोटो : KAUSHAMBI
चोरी कर रहे बदमाशों ने नींद से जगे पड़ोसी को दी उड़ाने की धमकी
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदारों ने नहीं दी तहरीर, पड़ोसी सांसद साहू की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने की जांच
सिराथू। कस्बे के सैनी रोड में शनिवार की रात चोरों ने किराना व खाद की दुकान को निशाना बनाया। चोरों की आहट पर दुकान के समीप रहने वाले सांसद साहू ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसे बम से उड़ाने की धमकी दी। घटना की जानकारी पर पुलिस पहुंची। पीड़ित दुकानदारों ने पुलिस को तहरीर नहीं दी है।

सैनी कोतवाली के सुभाष नगर सैनी रोड पर रमेश साहू ने किराना और अमित साहू ने उर्वरक की दुकान खोल रखी है। रात ढाई बजे करीब नौ बदमाश दोनों दुकान का शटर टेढ़ाकर अंदर दाखिल हो गए। बदमाश दुकान में रखे गल्ले को तोड़ रहे थे, तभी पड़ोस में रहने वाले सांसद साहू की नींद खुल गई। सांसद साहू ने छत पर चढ़कर आवाज दी तो नीचे रहे बदमाशों ने उसे बम से उड़ाने की धमकी दी और भाग निकले। सांसद साहू ने घटना की जानकारी पुलिस और पीड़ित दुकानदारों को दी। मौके पर पहुंचे रमेश साहू ने बताया कि चोर उसके यहां से 350 रुपया और अमित साहू ने बताया कि उसके गल्ले से मात्र 175 रुपया ले गए है। घटना की जानकारी पर कोतवाली के उपनिरीक्षक कमलेश ने मौके की जांच किया। पीड़ित दुकानदारों ने फिलहाल मामले की कोई लिखित तहरीर नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed