फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attacking lawyers should be arrested

हमलावर वकीलों की हो गिरफ्तारी

Fri, 27 Sep 2019 12:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Attacking lawyers should be arrested
Attacking lawyers should be arrested - फोटो : KAUSHAMBI
हमलावर वकीलों की हो गिरफ्तारी
विज्ञापन

कन्नौज की घटना के विरोध में दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे लेखपाल
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। कन्नौज में लेखपालों पर हुए हमले के विरोध में गुरुवार को दूसरे दिन भी जिले के लेखपाल हड़ताल पर रहे। लेखपालों की मांग है कि हमलावर वकीलों की गिरफ्तारी व उनके शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएं।

लेखपाल संघ के अध्यक्ष सुरेश सिंह की अध्यक्षता ने लेखपालों ने सभा कर कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। सुरेश सिंह ने कहा कि कन्नौज की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। कन्नौज में लेखपालों पर दर्ज रिपोर्ट को स्पंज किया जाए। इसके अलावा कन्नौज के जिलाधिकारी का तबादला किया जाए। लेखपालों के कार्य बहिष्कार करने से ऑन लाइन खतौनी, खसरा के आवेदन करने वालों मायूसी हाथ लगी। इसी तरह वरासत के मामले भी लंबित हो रहे हैं। इस मौके पर कंघई लाल, रोशन लाल, बिंदा प्रसाद, कुं. हिमांशी, रजत चौधरी, देवी प्रसाद, शत्रुघ्न प्रसाद, सुरिची यादव आदि मौजूद रहीं। इसी तरह सिराथू और चायल तहसील में भी लेखपाल हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed