फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Attack with knife and gun butt in land dispute, two people injured

Kaushambi News: भूमि विवाद में चाकू व बंदूक की बट से हमला, दो लोग जख्मी

Mon, 30 Sep 2024 03:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 30 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Attack with knife and gun butt in land dispute, two people injured
सरायअकिल कस्बे के बुद्धपुरी में पिटाई से घायल सरताज अली।
कस्बे के बुद्धपुरी मोहल्ले में रविवार की सुबह नमाज अदा कर घर लौट रहे युवक पर चाकू और बंदूक के बट से हमला कर जख्मी कर दिया गया। वहीं, छीनाझपटी में दूसरे पक्ष का भी एक युवक चाकू लगने से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। बंदूक कब्जे में लेकर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के बुद्धपुरी मोहल्ला निवासी मो. आवेश की पत्नी सेबी बानो ने बताया कि उनके घर के पास खाली पड़ी भूमि को लेकर पड़ोसी अफजल अली से विवाद चल रहा था। हफ्ते भर पहले ग्राम न्यायालय से उनके पक्ष में फैसला हो गया है। आरोप है कि इसी वजह से पड़ोसी उनके परिवार से रंजिश रखता है। रविवार सुबह 6 बजे उनके पति मोहल्ले की मस्जिद से नमाज अदा करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे अफजल अली उसका भाई मो. ताज व वशीरउल्ला ने चाकू व लाइसेंसी बंदूक के बट से हमला कर दिया। हमले में आवेश घायल होकर तड़पने लगा। घटना की जानकारी पर आई पुलिस ने घायल को नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरे पक्ष के छीना झपटी में चाकू से घायल सरताज अली को सीएचसी सरायअकिल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि जमीन के विवाद में चाकू से हमला किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के सरताज अली को छीना झपटी में हाथ के पंजे में चाकू लगा है। दोनों का इलाज चल रहा है। बंदूक कब्जे में लेकर घटना की जांच की जा रही है।

सरायअकिल कस्बे के बुद्धपुरी में पिटाई से घायल सरताज अली।

सरायअकिल कस्बे के बुद्धपुरी में पिटाई से घायल सरताज अली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed