{"_id":"61f97e90433a6865ba63ec20","slug":"attack-on-the-police-team-that-went-to-resolve-the-dispute-two-soldiers-injured-kaushambi-news-ald3261733127","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, दो सिपाही जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, दो सिपाही जख्मी
विज्ञापन
Attack on the police team that went to resolve the dispute, two soldiers injured
- फोटो : KAUSHAMBI
कोतवाली के जगन्नाथपुर में पट्टीदारों के बीच पेड़ को लेकर हुए विवाद को सुलझाने पहुंची पुलिस पर दबंगों ने हमला कर दिया। हमले में दो सिपाही जख्मी हो गए। पुलिसकर्मियों की सरकारी राइफल भी छीनने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह पुलिस टीम वापस लौटी। जख्मी सिपाहियों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है।
जगन्नाथपुर निवासी धर्मपाल का गांव के ही वीरेंद्र और पिंटू से लकड़ी काटने को लेकर विवाद हुआ था। इसकी शिकायत धर्मपाल ने पुलिस से की। कोतवाल रमेश चंद्र हमराहियों के साथ मंगलवार की दोपहर में जांच करने गांव पहुंचे। कोतवाल का कहना है कि वीरेंद्र और पिंटू के बारे में पूछताछ करते समय उनके परिवार के गोवर्द्धन व उसका बेटा सुनील आकर अभद्रता करने
लगे। सिपाही विकास कुशवाहा व गणेश पाल ने समझाने का प्रयास किया तो पिता, पुत्र के अलावा उनकी बेटी अनीता ने सिपाहियों से हाथापाई करते हुए मारपीट शुरू कर दी। साथ ही उनकी राइफल छीनने का प्रयास किया। कुछ लोगों ने हस्तक्षेप किया तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। मामले की सूचना कोतवाल ने अफसरों को दी है। अफसरों के निर्देश पर पुलिस हमलावरों को तलाश कर रही है।