फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Atiq and Ashraf's illegal assets worth 345 crore confiscated

Kaushambi News: अतीक और अशरफ की 345 करोड़ की अवैध संपत्तियां जब्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Atiq and Ashraf's illegal assets worth 345 crore confiscated
जिला प्रशासन ने अतीक अहमद, अशरफ और करीबी रिश्तेदारों के नाम 345 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त कर ली है। इसमें विभिन्न बैंक खातों में जमा संपत्ति भी शामिल है।
विज्ञापन

प्रशासन ने अतीक की प्रयागराज समेत कौशाम्बी और लखनऊ में 18 अवैध संपत्तियां जब्त की हैं। इनमें जमीन व मकान से लेकर चारपहिया वाहन तक शामिल हैं। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर भी कई संपत्तियों को जब्त किया गया है। इन संपत्तियों के तहत जब्त किए गए मकानों को ध्वस्त किया जाएगा।
विज्ञापन

सबसे महंगी संपत्ति फूलपुर तहसील स्थित झूंसी के हवेलिया में जब्त की गई है। इसकी अनुमानित मूल्य एक अरब 23 करोड़ 28 लाख 40 हजार रुपये है। यह भूखंड अतीक के पिता हाजी फिरोज अहमद, भाई उस्मान अहमद और फिरोज अहमद के नाम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर फूलपुर तहसील स्थित झूंसी ग्राम कटका में पांच करोड़ और तहसील सदर के अकबरपुर मिर्जापुर में 76 करोड़ की अनुमानित मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है।

लखनऊ के ग्राम भैसोरा में अतीक की अवैध संपत्तियों के रूप में 30.60 करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य की जमीन, वी. विनजयंत नगर गोममती नगर में 300 वर्ग मीटर वाला चार करोड़ रुपये के मूल्य का मकान व फैजुल्लाबाद वार्ड के शेरवानी नगर में आठ करोड़ के अनुमानित मूल्य का मकान जब्त किया गया है। इसके अलावा अतीक के विभिन्न बैंकों के 13 खातों में जमा एक अरब 13 करोड़ 61 लाख 87 हजार 682 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed