फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   atiq ahmad news: 44 weapons recovered, 19 helpers arrested, main accused poet ahmed still absconding

atiq ahmad news : 44 असलहे बरामद, 19 मददगार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी कवि अहमद अब भी फरार

Sun, 26 Mar 2023 09:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Mar 2023 09:15 PM IST
सार

माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि की गिरफ्तारी के लिए इन दिनों तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एसपी अभियान की कमान संभाल रहे हैं। तीन दिनों के अभियान में अब तक लगभग चार दर्जन जायज-नाजायज असलहों समेत सैकड़ों कारतूस और खोखे बरामद किए जा चुके हैँ।

विज्ञापन
atiq ahmad news: 44 weapons recovered, 19 helpers arrested, main accused poet ahmed still absconding
Kaushambi : इनामी शूटर अब्दुल कवि की खोजबीन के लिए लगाए गए पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माफिया अतीक के शूटर अब्दुल कवि की गिरफ्तारी के लिए इन दिनों तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एसपी अभियान की कमान संभाल रहे हैं। तीन दिनों के अभियान में अब तक लगभग चार दर्जन जायज-नाजायज असलहों समेत सैकड़ों कारतूस और खोखे बरामद किए जा चुके हैँ। शूटर और उसके परिवार के 19 मददगारों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है, लेकिन इसके बाद भी एक लाख का इनामी शूटर अब्दुल कवि तक नहीं पहुंचा जा सका है।

विज्ञापन


राजू पाल हत्याकांड के बाद सीबीआई जांच में सरायअकिल कोतवाली इलाके के भखंदा निवासी अब्दुल कवि का नाम माफिया अतीक के शूटर के तौर पर प्रकाश में आया था। तब से वह फरार चल रहा है। सीबीआई उसे भगोड़ा घोषित कर चुकी है। उस पर पहले 50 हजार था और अब एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। 24 फरवरी को राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल व उसके दो गनरों की हत्या के बाद पुलिस ने कवि की तलाश तेज कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस को सूचना मिली थी कि उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर व फरार अब्दुल कवि गांव में शरण लिए थे। पुलिस ने कवि के घर भखंदा में छापा मारा तो अवैध असलहे का जखीरा मिला। इस पर पुलिस ने कवि के परिवार के 11 सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की। मुकदमा दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। पुलिस सिर्फ कवि के अधिवक्ता भाई अब्दुल कादिर को ही गिरफ्तार कर पाई। पुलिस ने अपनी जांच तेज की तो सर्विलांस के जरिए अब्दुल कवि और उसके मददगारों के बारे में पता चला।

एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक कवि और उसके परिवार को शरण देने, आर्थिक मदद एवं असलहा मुहैया कराने वालों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने पर तलाशी व गिरफ्तारी अभियान चलाया जा रहा है। तीन दिनों से भखंदा, कटैया, डिहवा, पुरखास, युसुफपुर गांव में चले अभियान में पुलिस ने करीब 28 लाइसेंसी असलहे, 16 तमंचे, 302 कारतूस, 81 खोखा, तीन चाकू और एक चापड़ बरामद करने का दावा किया है। शूटर कवि के ससुर, बहन, बहनोई समेत 19 मददगारों की गिरफ्तारी भी की जा चुकी है, लेकिन अब भी अब्दुल कवि और घर में अवैध असलहों का जखीरा छिपाकर रखने वाले उसके परिवार के लोग फरार हैं।

एहतेशाम और उसके चाचा के घर की राजस्व टीम ने की नापजोख

माफिया अतीक के गनर रह चुके पुरखास गांव के एहतेशाम करीम और उसके चाचा अहमद वसीम के घर की रविवार को राजस्व टीम ने पुलिस की मौजूदगी में फीता लगाकर नाप जोख की। मकानों की नाप जोख के बाद अब राजस्व टीम पता लगाएगी कि दोनों का मकान कहीं बंजर, ग्राम समाज अथवा तालाब की भूमि पर तो नहीं बना है। हालांकि पूछताछ में राजस्व टीम मौके पर मकान के बारे में जानकारी नहीं दे सकी है। 

राजू पाल के हत्या में शामिल माफिया अतीक का शूटर और एक लाख के इनामी अब्दुल कवि की गिरफ्तारी के लिए पुरखास और यूसुफपुर गांव में भारी पुलिस बल के साथ तलाशी अभियान चलाया गया है। इस दौरान 9 आरोपी हिरासत में लेने के साथ ही 21 जायज-नाजायज असलहे और भारी मात्रा में कारतूस, तीन चाकू व एक चापड़ बरामद किए गए हैं। ये असलहे इनके असली मालिक के पास नहीं थे। पकड़े गए लोग फरारी के दौरान अब्दुल कवि को पनाह देने के साथ ही आर्थिक मदद एवं असलहा मुहैया कराते थे। - बृजेश कुमार श्रीवास्तव-एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed