फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Atal Bihari's statue will be installed in Saira Circuit House, helipad will also be built

सयांरा सर्किट हाउस में लगेगी अटल बिहारी की प्रतिमा, हेलीपैड भी बनेगा

Mon, 22 Jun 2020 12:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari's statue will be installed in Saira Circuit House, helipad will also be built
Atal Bihari's statue will be installed in Saira Circuit House, helipad will also be built - फोटो : KAUSHAMBI
सयांरा सर्किट हाउस में लगेगी अटल बिहारी की प्रतिमा, हेलीपैड भी बनेगा
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ने आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही सयांरा में निर्माणाधीन सर्किट हाउस परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाई जाएगी। गेस्ट हाउस के समीप ही हेलीपैड का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कार्यदायी संस्था ने करीब आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है।

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने अपने गृह क्षेत्र सिराथू के सयांरा में 15 सुइट वाला सर्किट हाउस स्वीकृत किया है। 11 करोड़ 52 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस सर्किट हाउस का निर्माण कार्य एक साल से ज्यादा समय से चल रहा है। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर सुशील कुमार ने बताया कि डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस के सौंदर्यीकरण की इच्छा जाहिर की है। उनके निर्देश पर अब यहां पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा लगाने के साथ ही परिसर के आसपास ही हेलीपैड का भी निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए दो दिन पहले ही आठ करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। शासकीय स्वीकृत मिलते ही सौंदर्यीकरण का कार्य भी प्रारंभ करा दिया जाएगा। एसडीएम सिराथू राजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि हैलीपैड के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी गई है। दावा किया कि शीघ्र ही जमीन चिंहित कर प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। प्रशासन की कोशिश है कि इसके लिए जमीन सर्किट हाउस के नजदीक ही मिल जाए तो बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed