फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   assembly election in district

कांग्रेस का अब कौन होगा असली योद्धा

Tue, 07 Feb 2017 12:15 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Tue, 07 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
assembly election in district
election
कांग्रेस में घमासान अभी भी जारी है। टिकट की लड़ाई ऐसे मोड़ पर आ गई है कि न समर्थक कुछ बोल पा रहे हैं, न ही प्रत्याशी। सोमवार को चायल विधानसभा सीट से रामयज्ञ द्विवेदी व जिलाध्यक्ष तलत अजीम ने कांग्रेस के ए व बी फार्म पर पर्चा दाखिल कर दिया। इससे सियासी माहौल करवट लेने लगा है। सपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच दोपहर बाद से यही चर्चा होती रही कि आखिर कांग्रेस अब किस पर भरोसा जताएगी और किसको अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित करेगी। हालांकि दोनों के समर्थक देर रात तक तमाम तरह की बातें करते रहे।
विज्ञापन

चायल सीट से बसपा ने आसिफ जाफरी और भाजपा ने संजय गुप्ता को चुनाव मैदान में उतारा है। सपा व कांग्रेस की लड़ाई में यह सीट फंसी रही। गठबंधन के बाद फैसला हुआ कि यह सीट कांग्रेस के खाते में जाएगी। निर्णय होने के बाद पहले रामयज्ञ द्विवेदी को टिकट दिया गया। इसके बाद रामयज्ञ का टिकट काटकर तलत अजीम को प्रत्याशी घोषित कर दिया।
विज्ञापन



सोमवार को तलत अजीम को नामांकन करना था, वह पूरी तैयारी से जुलूस के साथ निकले। वह जब नामांकन कक्ष पहुंचते, इसके पहले ही कांग्रेस की ओर से रामयज्ञ द्विवेदी ने नामांकन कर दिया। इसकी जानकारी तलत के सर्मथकों को हुई तो उनके होश उड़ गए। तलत अजीम ने नामांकन किया और बाहर निकले। रामयज्ञ द्विवेदी और तलत अजीम खुद को ही प्रत्याशी बताते रहे, यह भी कहते रहे कि पार्टी आला कमान जो फैसला लेगा, उन्हें मान्य है। पार्टी की ओर से देर शाम तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। इससे कार्यकर्ता छटपटाते रहे। व्हाटसएप, वेब पोर्टल के अलावा सोशल साइट में कांग्रेस से संबंधित सूचना जानने की बेताबी लोगों में दिखी। इस चुनावी महासंग्राम में कांग्रेस का असली योद्धा कौन होगा? इसको लेकर रहस्य का पर्दा सोमवार को पड़ा ही रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed