फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Assault case filed against constable on court orders

Kaushambi News: कोर्ट के आदेश पर सिपाही के खिलाफ मारपीट का मुकदमा

Mon, 12 Aug 2024 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 12 Aug 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Assault case filed against constable on court orders
--चार माह पहले सगे भाइयों के बटवारा विवाद में एक की कर दी थी पिटाई
विज्ञापन


---चरवा के शेखपुर रसूलपुर गांव की घटना

संवाद न्यूज एजेंसी

चायल। चरवा के शेखपुर रसूलपुर गांव में बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के विवाद में एक पक्ष की पिटाई करना सैयदसरासवां चौकी के सिपाही को महंगा पड़ गया। मामले में कोर्ट के आदेश पर चार माह बाद शनिवार को आरोपी सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

शेखपुर रसूलपुर गांव निवासी उमेश कुमार के मुताबिक आठ अप्रैल 2024 को पुश्तैनी भूमि बंटवारे को लेकर सगे भाई सोने लाल से विवाद हो गया था। भाई ने पुलिस चौकी सैयद सरावां जाकर शिकायत की थी। इस पर चौकी प्रभारी विपलेश सिंह ने सिपाही मुकेश कुमार के साथ उसी दिन शाम पांच बजे घर पहुंचकर पूछताछ की। आरोप है कि बंटवारे का प्रकरण बताने पर सिपाही मुकेश ने जातिसूचक गालियां देते हुए उसे डंडे से जमकर पीटा था।
विज्ञापन

उमेश का आरोप है कि पिटाई से उसके बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया और शरीर में कई जगह चोटें भी आईं। इतना ही नहीं उसे चौकी लाकर कमरे में बंद कर दिया गया। पीड़ित पूरी रात दर्द से कराहता रहा। दूसरे दिन थाने लाकर पीएचसी चरवा में मेडिकल कराया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने एक्स-रे कराने की सलाह देते हुए घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के पिता सुखराम के मुताबिक उन्होंने बेटे का 13 अप्रैल को जिला अस्पताल में एक्स-रे कराया। जांच के बाद हाथ में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई, लेकिन जिला अस्पताल में फिल्म नहीं होने की वजह से उन्हें एक्सरे फिल्म नहीं दी गई। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपी उपनिरीक्षक और सिपाही के खिलाफ गाली गलौज कर मारपीट की तहरीर दी। आरोप है कि इसके बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। निराश होकर पीड़ित ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को उपनिरीक्षक और सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed