फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Aryan, Sneha and Durgesh topper

आर्यन, स्नेहा और दुर्गेश रहे अव्वल

Fri, 27 Sep 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aryan, Sneha and Durgesh topper
Aryan, Sneha and Durgesh topper - फोटो : KAUSHAMBI
आर्यन, स्नेहा और दुर्गेश अव्वल
विज्ञापन

धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन में आयोजित की गई प्रतियोगिताएं
मंझनपुर।धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार में महात्मा गाँधी की 150 वीं जयंती के समापन समारोह के तहत गुरुवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें अखंड भारत के लिए धारा 370 की समाप्ति एक आवश्यक कदम विषय पर हुई भाषण प्रतियोगिता में आर्यन गुप्ता प्रथम,अभिषेक साहू द्वितीय तथा नाजिया बानो को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। आतंकवाद और नक्सलवाद की समस्या का समाधान अहिंसा से किया जा सकता है विषय पर हुयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्यन गुप्ता व यश त्रिपाठी को प्रथम,अमन गुप्ता व अमित यादव को द्वितीय स्थान तथा यश जायसवाल व आयूष त्रिपाठी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।साथ ही स्वच्छ्ता से समृद्धि विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में स्नेहा सिंह को प्रथम,रिया केशरवानी द्वितीय तथा महक श्रीवास्तव को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। हमारा पक्का संदेश प्लास्टिक मुक्त उत्तर प्रदेश विषय पर हुई निबन्ध प्रतियोगिता में दुर्गेश मिश्र को प्रथम तथा क्षिप्रा सिंह को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। स्वच्छ्ता से समृद्धि विषय पर हुई चित्रकला प्रतियोगिता में अर्चना देवी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राम किरण त्रिपाठी,रामशंकर सिंह,आदित्य द्विवेदी,अनुपम पांडेय, अमित त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed