{"_id":"6176fb6aa1361226d0349109","slug":"arrested-for-stealing-money-by-cloning-atm-card-kaushambi-news-ald319021148","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर पैसा उड़ाने वाले गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर पैसा उड़ाने वाले गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के जालसाजों ने जिले के तीन लोगों के एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार करके हजारों रुपये का चूना लगा दिया। मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद अफसरों ने कोखराज कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर जांच साइबर सेल को सौंपी। पुलिस की संयुक्त टीम ने चार जालसाजों को तो गिरफ्तार कर लिया। पकडे़ गए बदमाशों के कब्जे से 21 एटीएम कार्ड, एक अदद एटीएम क्लोनिंग स्कीमर डिवाइस, एल लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, दो बाइक और दो चार्जर बरामद हुए हैं।
सोमवार को पुलिस ऑफिस में एएसपी समर बहादुर ने बताया कि पिछले दिनों चरवा, पिपरी और कोखराज कोतवाली मेें एटीएम फ्राड के केस दर्ज कराए गए थे। बताया कि ठगों ने सुरेंद्र कुमार के खाते से 40 हजार रुपये, मनोज कुमार के खाते से 10 हजार रुपये व राम आसरे के खाते से 25 हजार रुपये एटीएम क्लोन करके निकाला था। पुलिस ने सभी घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों की तलाश शुरू की। घटना के खुलासे के लिए साइबर सेल की टीम को भी लगाया गया।
घटना के संबंध में प्रकाश में आए आजमगढ़ जिले के सागर राजभर, संदीप राजभर, अंकित राजभर और सूरज राजभर को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से 21 एटीएम कार्ड, एक अदद एटीएम क्लोनिंग स्कीमर डिवाइस, एल लैपटॉप, पांच मोबाइल फोन, दो बाइक और दो चार्जर बरामद हुए हैं। एएसपी ने बताया कि चारों जालसाज एटीएम बूथ के पास मौजूद रहते थे। भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बनाकर उनके एटीएम का क्लोन तैयार करके उनके खाते से रुपये निकाल लेते थे।