{"_id":"67801d9e1fb865d5590d8064","slug":"arrangement-of-three-tier-search-on-52-km-highway-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-120817-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: 52 किमी के हाईवे पर त्रिस्तरीय तलाशी की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: 52 किमी के हाईवे पर त्रिस्तरीय तलाशी की व्यवस्था
विज्ञापन
महाकुंभ की तैयारियों के बीच आतंकी अलर्ट जारी होने के बाद जिले की पुलिस ने साधुओं की निगहबानी सख्त कर दी है। जिले की सीमा से प्रयागराज-कानपुर नेशनल हाईवे पर 52 किमी तक संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की तलाशी के लिए तीन मोर्चे बनाकर त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है।
बृहस्पतिवार को एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने कोखराज के सकाढ़ा में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। खूफिया रिपोर्ट में साधु, पुजारी के वेश में आतंकियों के महाकुंभ में प्रवेश की आशंका पुलिस ने अपने स्लीपर सेल को सक्रिय कर दिया है। इसी के बाद प्रयागराज से सटे कौशाम्बी जिले को अलर्ट किया गया है।
एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि हाईवे पर अजुहा, सकाढ़ा और काजीपुर में तीन जगह मोर्चे बनाए गए हैं। सभी मोर्चे पर प्रयागराज आने-जाने वालों की तलाशी कराई जा रही है। वाहनों के साथ व्यक्ति भी चेक किए जा रहे हैं। जिले की सभी सीमाओं पर मोर्चे बनाए गए हैं। 15 अतिसंवेदनशील गोपनीय प्वाइंट भी चिह्नित किए गए हैं। प्रत्येक मोर्चे पर ड्रोन कैमरे की व्यवस्था है। हाईवे के थानों पर इलाज के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगवाई गई है। एंबुलेंस सेवा भी बढ़ा दी गई है। हर 10 से 15 किमी पर एक एंबुलेंस मौजूद रहेगी।