Kaushambi : मिट्टी के टीले में दबने से युवक की मौत के बाद सक्रिय हुआ पुरातत्व विभाग
राजा उदयन किला क्षेत्र में दबे धन की खोदाई के दौरान हुए हादसे में एक मवेशी चराने वाले युवक की मौत के बाद विभाग सक्रिय हो गया है।
विस्तार
राजा उदयन किला क्षेत्र में दबे धन की खोदाई के दौरान हुए हादसे में एक मवेशी चराने वाले युवक की मौत के बाद विभाग सक्रिय हो गया है। रविवार को प्रयागराज पुरातत्व विभाग के वरिष्ठ संरक्षण सहायक कर्मवीर तिवारी ने किला क्षेत्र में चोरी छीपे हो रही खुदाई का निरीक्षण कर मातहतों को सख्त निर्देश दिए हैं। पुरातत्व विभाग के साइड इंचार्ज राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि निर्देश में कहा गया है कि खुदाई वर्जित क्षेत्र में दिन में दोनों पहर गस्त बढाई जाए प्रति दिन गस्त करते फोटो भी अपलोड किया जाए।खोदाई करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने के आदेश मिला है। कौशाम्बी में राजा उदयन का किला, राजप्रसाद का क्षेत्र,सेठ घोषिता राम विहार, अशोक स्तंभ व बंदरगाह का अवशेष आज भी लगभग 36 सौ बीघे में फैला हुआ है।
चार कर्मचारियों के कंधे पर 36 सौ बीघे में फ़ैले किले की जिम्मेदारी
कौशाम्बी किले का अवशेष करीब 36सौ बीघे में फैला हुआ है।इन धरोहरों के रखवाली की जिम्मेदारी चार कर्मचारियों राजकुमार,मार्तण्ड कुमार, शनि उत्तम,दीपक कुमार के कंधों पर है।इस किले की बाउंड्री वाल मिट्टी के टीले से बनी हुई है।रेख के अभाव में बारिश के पानी के बहाव से बड़े बड़े गहरे नाले बन गए हैं। इन्हीं नालों में लोग चोरी से खुदाई कर दबे धन व प्राचीन सामग्रियां की तलाश करते हैं।
खुदाई के दौरान हुए हादसे में मृतक अनमोल का अंतिम संस्कार
प्रतच्छदर्शियो के मुताबिक रविवार को सुबह 9बजे कोसम खिराज के गढ़वा गांव का मंगल पुत्र सैकू किला के वर्जित क्षेत्र के अठ बिगहा नाले में खुदाई कर रहा था।इसी दौरान कोसम इनाम गांव के अनमोल व शिवम् भी मवेशी चराने पहुंच गए।खोदाई होता देख दोनों किशोर भी खोदी गई सुरंग को देखने लगे। इसी दौरान मिट्टी का टीला धंस गया था। जिसमें तीनों दब गए थे।
चीख-पुकार सुन जुटे लोगों ने मिट्टी हटाकर मंगल व शिवम् को जख्मी हालत में बाहर निकाल लिया था लेकिन अनमोल को नहीं निकाला जा सका।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से मिट्टी हटाकर अनमोल को बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने देर शाम उनका अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं घायल मंगल का इलाज बिजिया चौराहा के निजी अस्पताल में चल रहा है।
घटना का जायजा लेने किला क्षेत्र गया था कर्मचारियों को नियमित रूप से किला क्षेत्र में चोरी से खुदाई करने वालों को चिन्हित करने को गया कहा है किले की गस्त बढ़ा दी गई है। देख देख के लिए कर्मचारी कम हैं जल्द उनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। - कर्मवीर तिवारी, सहायक संरक्षण पुरातत्व, प्रयागराज