{"_id":"68b35405f461ee4d37015149","slug":"approval-of-work-plan-worth-15-crore-in-nagar-panchayat-chail-kaushambi-news-c-261-1-kmb1002-129647-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: नगर पंचायत चायल में डेढ़ करोड़ की कार्ययोजना को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: नगर पंचायत चायल में डेढ़ करोड़ की कार्ययोजना को मंजूरी
Sun, 31 Aug 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत चायल में आयोजित में बैठक में मौजूद सभासद। संवाद
नगर पंचायत कार्यालय में शनिवार को आयोजित सदन की बैठक में विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा कर डेढ़ करोड़ रुपये की कार्ययोजना को स्वीकृति दी गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अमर सिंह ने की।
बैठक में सबसे पहले सभासदों को पिछली कार्रवाई की जानकारी दी गई। इसके बाद वार्डवार विकास कार्यों के प्रस्ताव रखे गए। वार्ड संख्या छह आजाद नगर की सभासद सीमा देवी ने इसरार के घर से प्रहलाद के घर तक इंटरलाॅकिंग और नाली निर्माण का प्रस्ताव रखा। वार्ड संख्या तीन के सभासद राजू ने शिवमूरत के घर से रामलाल पालेदार के घर तक दोनों ओर नाली सहित इंटरलाॅकिंग कार्य कराने का सुझाव दिया।
नईम मियां का पूरा वार्ड की सभासद विनीता देवी ने चायल-मनौरी मुख्य मार्ग से सुभाष के घर तक इंटरलाॅकिंग और नाली निर्माण की मांग की। इसी तरह वार्ड संख्या आठ के सभासद राजकुमार ने सलीम के घर से लाला कुंजड़ा के घर तक इंटरलाॅकिंग कराने का प्रस्ताव रखा। वार्ड संख्या सात के सभासद हरी प्रसाद ने बिजली के खंभे और मरकरी लाइट लगाने की मांग की। बैठक में सभी सभासद, गुड्डी देवी और लिपिक विनोद कुमार सहित नगर पंचायत कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
- नगर पंचायत में पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना के तहत इंटरलाॅकिंग, सीसी सड़क और नाली निर्माण के कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। इसके लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है।- आकाश सिंह, एसडीएम व प्रभारी ईओ