{"_id":"da2512ce183b7fd7e413a02b73e5381d","slug":"appe-hit-the-bike-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अप्पे से टकराई बाइक, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अप्पे से टकराई बाइक, दो जख्मी
kausambi
Updated Fri, 03 Jul 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
चायल (ब्यूरो)। इलाहाबाद-पिपरी मार्ग पर रहीमाबाद गांव के समीप अप्पे-बाइक की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी है। दोनों घायलों को नजदीक के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। पिपरी थाना क्षेत्र के भगवतपुर गांव का रामहित (35) पुत्र राम सूचित बृहस्पतिवार की सुबह गांव के ही अपने दोस्त प्यारेलाल (32) पुत्र किशोरीलाल के साथ बाइक से इलाहाबाद गया था।
अपरान्ह करीब दो बजे लौटते समय जैसे ही इनकी बाइक रहीमाबाद मोड़ पर पहुंची सामने से सवारियां लेकर आ रहे अप्पे से टक्कर हो गई। इससे बाइक समेत गिरकर दोनों युवक घायल हो गए। इसमें रामहित की हालत नाजुक बनी है। ग्रामीणों ने घरवालों को दुर्घटना की जानकारी दी और दोनों को झलवा स्थित एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया। उधर, दुर्घटना के बाद अप्पे लेकर चालक भाग निकला।