फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Appe collided with Bolero, woman died, two including her husband injured

Kaushambi News: बोलेरो से टकराई अप्पे, महिला की मौत, पति समेत दो जख्मी

Fri, 02 May 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 02 May 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Appe collided with Bolero, woman died, two including her husband injured
अफजलपुरवारी गांव के समीप हुए हादसे के बाद जुटी भीड़। संवाद
कोतवाली के अफजलपुर वारी गांव के समीप बृहस्पतिवार शाम बोलेरो की टक्कर से अप्पे सवार महिला की मौत हो गई। जबकि पति व चालक जख्मी हो गए। दोनोें को सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव पोेस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मंझनपुर के नादिन का पूरा निवासी 26 वर्षीय सविता देवी अपने पति महेश के साथ बुधवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने मायके जेहिदपुर गांव गई थीं। महेश का कहना है कि बृहस्पतिवार शाम वह अप्पे वाहन से अपने घर वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे अफजलपुर वारी गांव के समीप पहुंचे थे, तभी सामने से आ रहे बोलेरो ने अप्पे में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में दंपती समेत अप्पे चालक रिजवान निवासी सिराथू जख्मी हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस से तीनों को सीएचसी सिराथू भेजवाया। जहां सविता को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुुंचे। पुलिस ने परिवार वालों से पूछताछ के बाद कानूनी औपचारिकता पूरी कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed