फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   apna dal

सामाजिक न्याय का गला घोंट रही सरकारें: पल्लवी

Thu, 28 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 28 Jul 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि सामाजिक न्याय का गला घोटने के लिए केंद्र एवं प्रदेश सरकार बराबर की जिम्मेदार हैं। कहा कि कमेरा समाज अब चुप बैठने वाला नहीं है। कमेरा समाज अपने हक के लिए संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने यह बातें अजुहा में युवा स्वाभिमान मोटर साइकिल यात्रा की रवानगी के मौके पर कहीं।
विज्ञापन


अद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि छात्रपति शाहू जी महाराज आरक्षण के जनक कहे जाते हैं। आजादी से पूर्व शाहू जी महराजा ने 26 जुलाई 1902 को उपेक्षित समाज को मुख्य धारा में लाने के लिए 50 फीसदी आरक्षण दिया था। आजादी के बाद जिन हाथों में देश की बागडोर आई। उन्होंने कमेरा समाज के साथ धोखा ही धोखा किया। यही कारण है कि आजादी के सात दशक बाद भी यह समाज अलग-थलग पड़ा हुआ है। कहा कि प्रथम चरण में सात दिनों में 40 विधान सभा क्षेत्र में यह यात्रा जनजागण करने के लिए जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने अजुहा से यात्रा की शुरुआत करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ सैनी, दारानगर, देवीगंज, शीतलाधाम, कसासिन, गुलामीपुर, शहजादपुर, कल्यानपुर आदि जगहों का देर शाम तक भ्रमण किया। इस यात्रा में प्रमुख रूप से विक्की मौर्या, राजेश पटेल, वासदेव पटेल, सकील अहमद, अशर्फी लाल, जिलाध्यक्ष विनोद कसेरा, जवाहर सिंह, मनोज विश्वकर्मा, शुभेंद्र, लाल जी पटेल, श्रीचंद्र पटेल, प्रीतम पटेल, शारदा पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed