फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Apape driver raped woman

अप्पे चालक ने महिला से किया दुष्कर्म

Wed, 31 Jul 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
Apape driver raped woman
अप्पे चालक ने महिला से किया दुष्कर्म
विज्ञापन

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना, एसपी ने दिया कार्रवाई का निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक महिला के साथ सोमवार शाम लिफ्ट देकर पड़ोस के एक अप्पे चालक ने दरिंदगी की। विरोध पर उसे पीट दिया। पीड़िता ने एसपी से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है।

सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि सोमवार को वह अपने मायके गई थी। शाम को लौटते वक्त सरायअकिल में ही चौराहे पर खड़ी होकर घर जाने के लिए साधन का इंतजार करने लगी। तभी पड़ोस में रहने वाला अप्पे चालक मिल गया। पीड़िता की मानें तो अप्पे चालक ने उसे लिफ्ट दे दी। इसके बाद सुनसान स्थान पर ले जाकर दुराचार किया। विरोध करने पर पिटाई की। पीड़ित महिला ने किसी तरह घर पहुंचकर आपबीती परिजनों को बताई तो उनके होश उड़ गए। रात में ही उसने पुलिस को तहरीर दिया। कार्रवाई नहीं होने पर मंगलवार को एसपी से शिकायत की। एसपी प्रदीप गुप्ता ने सरायअकिल कोतवाल को आरोपों की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed