{"_id":"5cbe11d8bdec223c992772c6","slug":"anupriya-did-the-public-meeting-kaushambi","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में सांप और नेवला का गठबंधन: अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में सांप और नेवला का गठबंधन: अनुप्रिया
Tue, 23 Apr 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
public meeting
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायअकिल । केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सपा-बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यूपी में सांप और नेवले का गठबंधन हुआ है। इससे भाजपा को कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। केंद्रीय मंत्री सोमवार को कौशाम्बी संसदीय सीट के सरायअकिल कस्बे में भाजपा प्रत्याशी विनोद सोनकर के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने आई थीं।
कहा कि देश की जनता को तय करना होगा कि वह पाकिस्तान को आंख दिखाने वाला प्रधानमंत्री पसंद करती है या फिर संसद में बैठकर आंख मारने वाले को। केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार की पांच साल की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि सरकार ने गरीबों, महिलाओं, किसानों और मजदूर के हित में तमाम कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन की बदौलत लोगों का जीवन स्तर ऊंचा उठा है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की। जनता से अपील किया। सभा को प्रत्याशी विनोद सोनकर, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश पासी, विधायक सदर लालबहादुर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, चेयरमैन शिवदानी, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सिंह पटेल, उदयन सिंह, जय सिंह पटेल, संदीप मिश्रा आदि नेताओं ने भी संबोधित किया।