{"_id":"69936fb8af587f71220e052d","slug":"anjali-was-honored-by-mp-pushpendra-saroj-in-front-of-the-parliament-house-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-136672-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: अंजलि को सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने संसद भवन के सामने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: अंजलि को सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने संसद भवन के सामने किया सम्मानित
Tue, 17 Feb 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 17 Feb 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
संसद भवन के बाहर सांसद पुष्पेंद्र सरोज के साथ अंजलि कुमारी व उनके माता-पिता- मीडिया प्रभारी
- फोटो : kathua news
सिराथू के ग्राम बसोहनी की होनहार छात्रा अंजलि कुमारी ने राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने उन्हें संसद भवन ले जाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ग्राम बसोहनी निवासी अंजलि कुमारी करारी इंटर कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा हैं। अंजली ने राष्ट्रीय स्तर की हैंडबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस उपलब्धि पर समाजवादी पार्टी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने अंजलि कुमारी और उनके परिवार को संसद भवन आमंत्रित कर सम्मानित किया।
इस दौरान उन्होंने अंजलि की मेहनत, लगन और प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अंजलि के खेल और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर अंजलि के परिजनों ने सांसद का आभार जताते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी बेटी के आत्मविश्वास को और मजबूत करेगा और उसे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।