फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Angry young man hanged himself due to domestic dispute

कौशाम्बी में घरेलू कलह से क्षुब्ध युवक ने फांसी पर झूला

Sat, 04 Sep 2021 05:32 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Sat, 04 Sep 2021 05:32 PM IST
सार

मृतक मनीष शुक्ला के पिता सरकारी कर्मचारी थे। पिता के निधन के बाद माता को पेंशन मिलती है। बताया जा रहा है कि पेंशन की रकम को लेकर आए दिन मनीष और उसकी मां के बीच कहासुनी होती थी। बृहस्पतिवार को भी इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी।

विज्ञापन
Angry young man hanged himself due to domestic dispute
Angry young man hanged himself due to domestic dispute - फोटो : KAUSHAMBI

विस्तार

सदर कोतवाली के भद्दुरपुर मजरा टेनशाह आलमाबाद गांव में शुक्रवार को एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक के मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। भद्दुरपुर गांव निवासी राहुल उर्फ मनीष शुक्ला (30) खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करता था।
विज्ञापन


मृतक मनीष शुक्ला के पिता सरकारी कर्मचारी थे। पिता के निधन के बाद माता को पेंशन मिलती है। बताया जा रहा है कि पेंशन की रकम को लेकर आए दिन मनीष और उसकी मां के बीच कहासुनी होती थी। बृहस्पतिवार को भी इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी से क्षुब्ध होकर उसने घर के भीतर आंगन के रोशनदान में रस्सी के सहारे से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज टेंवा कल्वे अब्बास का कहना है कि पीएम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

करंट लगने से मंदिर के पुजारी की मौत
कड़ाधाम कोतवाली के दारानगर स्थित राम जानकी मंदिर के पुजारी शुक्रवार को करंट की चपेट में आ गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुजारी की मौत से परिजनों में कोहराम है। पंचनामा भर पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुबाना गांव निवासी मनोज दुबे (40) दारानगर गांव स्थित राम जानकी मंदिर में पुजारी था। शुक्रवार को पुजारी मंदिर पहुंचे तो फ्यूज हुए एक बल्ब को वह बदलने लगे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए। जानकारी होने पर भक्तों ने एंबुलेंस से पुजारी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने पुजारी को मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Angry young man hanged himself due to domestic dispute

Angry young man hanged himself due to domestic dispute- फोटो : KAUSHAMBI

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed