{"_id":"61b21c0f34d63f64d365f9eb","slug":"angry-woman-committed-suicide-by-jumping-in-front-of-a-train-kaushambi-news-ald3222674153","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से क्षुब्ध महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से क्षुब्ध महिला ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
विज्ञापन
बीमारी से परेशान महिला सैनी कोतवाली के सयंारा मीठेपुर गांव के समीप ट्रेन के आगे कूद गई। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतका के बेटे ने लाश की शिनाख्त की। परिजनों का कहना है कि बीमारी से क्षुब्ध होकर महिला ने आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना के बाद पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव की श्यामरती (55) पत्नी चंद्र भवन की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। तमाम इलाज के बाद भी महिला की तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था। बुधवार की रात श्यामरती अचानक घर से लापता हो गईं। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव सैनी कोतवाली के सयांरा मीठेपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर पाया गया।
स्थानीय लोगों ने जानकारी पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव की शिनाख्त का प्रयास किया। इसी बीच दोपहर बाद खोजते-खोजते मृतका का बेटा रंजीत घटनास्थल पर पहुंचा और लाश की पहचान की। रंजीत का कहना है श्यामरती काफी दिनों से बीमारी चल रहीं थीं। बीमारी से क्षुब्ध होकर ही उसने खुदकुशी की है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।