{"_id":"64ac61f220af10cda605accb","slug":"angry-lawyers-refrained-from-judicial-work-due-to-the-functioning-of-two-officers-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-1006-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दो अफसरों की कार्यप्रणाली से नाराज वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दो अफसरों की कार्यप्रणाली से नाराज वकील न्यायिक कार्य से विरत रहे
Tue, 11 Jul 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 11 Jul 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
जिला न्यायालय में तैनात दो न्यायिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। सोमवार को मॉडल डिस्टि्रक बार एसोसिएशन की बैठक में बहिष्कार का निर्णय लिया गया। जिला जज ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
जिला कचहरी स्थित 48 खंभा परिसर में सोमवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश जायसवाल की अगुवाई में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। अधिवक्ताओं ने जनपद न्यायालय के दो न्यायिक अधिकारियों के रवैए को उत्पीड़नकारी बता इनकी अदालतों के बहिष्कार करने का सुझाव दिया।
बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित होने के बाद अधिवक्ता दिनभर न्यायिक कार्य कार्य से विरत रहे। इसके चलते जनपद न्यायालय में कोई भी न्यायिक कार्य नहीं हो सका।
विज्ञापन
अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए जिला जज ब्रजेश कुमार मिश्र ने एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार जायसवाल व महामंत्री लक्ष्मीकांत त्रिपाठी को बुलाकर मामले की पूरी जानकारी ली। अधिवक्ताओं का पक्ष सुनने के बाद जिला जज ने समस्या का तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया।