फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Anger erupted due to construction on the road, protested by blocking the road

Kaushambi News: रास्ते पर निर्माण से भड़का गुस्सा, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 01 Jan 2024 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Mon, 01 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Anger erupted due to construction on the road, protested by blocking the road
समदा कांशीराम कालोनी के सामने हाइवे पर चक्का जाम करते लोग। संवाद
रास्ते पर निर्माण से भड़का गुस्सा, सड़क जाम कर किया विरोध प्रदर्शन
विज्ञापन

-- नगर में मंझनपुर-समदा रोड पर ऊसर बस्ती का मामला
-- आधे घंटे तक ठप रहा आवागमन, पुलिस ने बहाल कराया यातायात
मंझनपुर। समदा के पास स्थित ऊसर बस्ती के लोगों ने रविवार को रास्ते पर निर्माण का आरोप लगाकर सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। आधे घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुलिस ने पहुंच कर यातायात बहाल कराया।

मंझनपुर-समदा रोड पर काशीराम कॉलोनी माेड़ के निकट समदा की ऊसर बस्ती है। इसमें करीब 50 से 60 मकान बने हैं। जिस रास्ते से इन घरों के लोग आवागमन करते हैं, उस पर सुबह निर्माण हो रहा था। इस पर बस्ती के लोग भड़क गए। शाहिदा, खुशनुमा, रसीदा, इदरीश, मेहताब, कलीम, नसीमउद्दीन आदि ने मंझनपुर-समदा मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर सभासद खुशनसीब भी पहुंच गए। सभासद व प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि सरकारी भूमि को भूमिधरी बताकर उस पर निर्माण कराया जा रहा है। इसे लेकर कई बार डीएम, एसडीएम व लेखपाल को शिकायती पत्र दिया गया, लेकिन किसी ने सरकारी भूमि की पैमाइश नहीं लगाई। बिना पैमाइश के ही रास्ते की सरकारी जमीन को भूमिधरी बताकर प्लॉटर को कब्जा करवाया जा रहा है। राजस्व विभाग की लापरवाही से प्लाॅटर सरकारी भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। सड़क जाम करने से आवागमन ठप हो गया। पुलिस ने पहुंच कर किसी तरह लोगों को सड़क से हटाया और आवागमन बहाल कराया। इंस्पेक्टर संतोष शर्मा ने बताया कि जिस जमीन से बस्ती के लोग रास्ता मांग रहे थे, वह राजस्व टीम की पैमाइश में भूमिधरी निकली। लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया।

समदा कांशीराम कालोनी के सामने हाइवे पर चक्का जाम करते लोग।          संवाद

समदा कांशीराम कालोनी के सामने हाइवे पर चक्का जाम करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed