{"_id":"5c704810bdec224a415dd1c8","slug":"anganwadi-workers-protested-against-honorarium","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें में आक्रोश
Sat, 23 Feb 2019 12:38 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। शासन द्वारा मानदेय में की गई बढ़ोत्तरी की घोषणा का शुक्रवार को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें ने विरोध किया। मंझनपुर में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम मनीष कुमार वर्मा को सौंपा।
शासन द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में महज 15 सौ रुपये महीने की बढ़ोतरी की गई है। इस घोषणा के बाद से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में असंतुष्टि है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनसे लिए जाने वाले काम में लगातार इजाफा किया जा रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को जिले भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने संयोजक गिरीश कुमार पांडेय की अगुवाई में मुख्यालय में प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा की गई घोषणा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निंदा की। डीएम को सौंपे गए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने मानदेय 18 हजार रुपया दिलाने, मर्जर व्यवस्था पर रोक लगाने, ग्राम प्रधानों की भागीदारी खत्म करने, डीबीटी पर रोक लगाने समेत सात मांगे प्रमुखता से रखी। डीएम ने ज्ञापन शासन तक भेजवाने का भरोसा दिया है। प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष माया सिंह के अलावा संजना दीक्षित, सुषमा सिंह, माला देवी, गायत्री देवी, सरला देवी, अनीता, सीमा, मालती, कनीज फात्मा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।