फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Anganwadi worker not afraid of threat of governance

शासन-प्रशासन की धमकी से न डरें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Sun, 10 Dec 2017 12:30 AM IST
कौशाम्बी ब्यूरो
कौशाम्बी ब्यूरो Updated Sun, 10 Dec 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के धरने में शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष गिरीश पांडेय शामिल हुए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि शासन-प्रशासन की धमकी से डरने की जरूरत नहीं है। चेताया कि मांगे पूरी न होने तक संगठन का आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 23 अक्तूबर से सदर ब्लॉक परिसर में धरनारत हैं। आरोप है कि डेढ़ माह का समय बीत जाने के बाद भी प्रदेश सरकार मांगों के प्रति संजीदा नहीं हुई। शनिवार को 46वें दिन प्रदेश अध्यक्ष गिरीश पांडेय ने कहा कि नोटिस देकर प्रशासन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रहा है। प्रशासन को मालूम नहीं कि कार्यकर्ता इस तरह के नोटिस से डरने वाले नहीं हैं। यह आंदोलन मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन


प्रदेश संरक्षक अमरेंद्र सिंह ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आंदोलन को लगातार जारी रखें। एक दिन ऐसा आएगा जब प्रदेश सरकार को झुकना होगा और मांगे पूरी करनी होंगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा नो वर्क नो पे की चेतावनी दी जा रही है। उनकी इस चेतावनी का असर एक भी कार्यकर्ता पर पड़ने वाला नहीं है। इस लड़ाई को तभी बंद किया जाएगा जब आंगनबाड़ियों को उनका हक मिलेगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजना दीक्षित, मंजू यादव, शीला, सहरोज फात्मा, निशांत बेगम, सुषमा सिंह, रेनू प्रजापति, सुशीला, विजय लक्ष्मी, मंजू देवी, शाहदा खातून, निशा, माया सिंह सहित जिले भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed