फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Anganbadi workers removed the rally

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने निकाली रैली

Fri, 24 Jul 2015 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Fri, 24 Jul 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
Anganbadi workers removed the rally
चायल/बारा (ब्यूरो)। तहसील मुख्यालय पर स्थित परियोजना कार्यालय से लालापुर गांव तक बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान कार्यकत्रियों ने लोगों को परिवार नियोजन, टीकाकरण, स्वच्छता आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। बताया कि टीकाकरण सही समय पर कराया जाना चाहिए। इससे तमाम जानलेवा बीमारियों से बच्चों को बचाया जा सकता है।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम जवाहरलाल श्रीवास्तव, डीपीओ राकेश मिश्रा, सीडीपीओ राजेश कुमार, एमओआईसी डॉ. मुक्तेश द्विवेदी, सुनील कुमार, अर्चना, सुदीपिका जायसवाल आदि मौजूद रहे। वहीं जनसंख्या नियंत्रण पखवारे के तहत बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बारा में भी जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद आशा और एएनएम को ग्रामीण महिलाओं को सीमित परिवार के फायदे बताकर उन्हें जागरूक बनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed