{"_id":"5ce44a43bdec22077907557b","slug":"an-uncontrolled-scorpio-car-ruined-mom-and-daughter-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू स्कॉर्पियो ने मां-बेटी को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू स्कॉर्पियो ने मां-बेटी को रौंदा, मौत
Wed, 22 May 2019 12:44 AM IST
विनोद सिंह
Kaushambi
Kaushambi
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 22 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
- फोटो : kaushambi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज कोतवाली के समीप मंगलवार सुबह बेकाबू स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे खड़ी मां बेटी को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक महिला का मासूम बेटा घायल हो गया। उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
कोखराज निवासी राशिद अली सऊदी अरब में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिनों पहले ही वह घर आया है। मंगलवार सुबह प्रयागराज जाने के लिए पत्नी नुसरत (30), बेटी अलीशा (6) व बेटे फैज (8) के साथ कोखराज कोतवाली के समीप सड़क किनारे खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने नुसरत व अलीशा को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, फैज भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल को प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, हादसे के बाद स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। उस पर सवार राहुल कुमार विश्वास निवासी फरीदाबाद (हरियाणा) घायल हो गया। वह परिवार के साथ पश्चिम बंगाल जा रहा था। उसके परिवार के किसी भी सदस्य को अधिक चोट नहीं लगी। पुलिस ने स्कॉर्पियो के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन