{"_id":"68755b0ac2d0a3981d01fc02","slug":"an-outsider-was-found-working-in-the-bhulekh-office-a-case-was-filed-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-127950-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: भूलेख कार्यालय में काम करते मिला बाहरी युवक, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: भूलेख कार्यालय में काम करते मिला बाहरी युवक, केस दर्ज
Tue, 15 Jul 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 15 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित भूलेख कार्यालय के दैवीय आपदा पटल पर सरकारी काम निपटाते मिले बाहरी युवक को मंझनपुर पुलिस ने सोमवार को हिरासत में लिया। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अजेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
भूलेख ऑफिस के दैवीय आपदा पटल पर एक युवक काफी दिनों से सरकारी काम निपटा रहा था। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने बताया कि सोमवार को वह कार्यालय पहुंचे और युवक से उसका नाम पूछा गया तो उसने खुद को सुरेंद्र बताया। कार्यालय में बैठकर सरकारी कार्य करने का कारण पूछा तो वह साफ तौर पर कुछ नहीं बता पाया।
इस पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने इसकी सूचना मंझनपुर कोतवाली पुलिस को दी। साथ ही रजिस्ट्रार कानूनगो रामराज यादव को एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए। मंझनपुर इंस्पेक्टर संजय तिवारी ने बताया कि युवक के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाए जाने का केस दर्ज किया गया है। हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है।