{"_id":"681271703b582915ad00add4","slug":"an-old-man-was-hit-by-a-freight-train-while-crossing-the-railway-track-and-died-kaushambi-news-c-261-1-kmb1017-124899-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट आया वृद्ध, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट आया वृद्ध, मौत
विज्ञापन
कोखराज कोतवाली के परसरा गांव के समीप मंगलवार शाम डीएफसी लाइन पार करते समय एक वृद्ध मालगाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई।
इलाके के रसूलपुर गिरसा निवासी श्यामलाल (60) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। भतीजे वीरेंद्र ने बताया कि उसके चाचा श्यामलाल मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे शौच जाने की बात कहकर घर से निकले थे। घंटों घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश की गई।
इस बीच ग्रामीणों ने डीएफसी लाइन पर उनका क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आशंका जाहिर की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आकर बुजुर्ग की मौत हुई है।