{"_id":"5d8a69e68ebc3e93d62b05f3","slug":"an-accused-of-gang-rape-was-caught-in-an-encounter-kaushambi-news-ald2558165180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में दरिंदा गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में दरिंदा गिरफ्तार, दोनों पैरों में लगी गोली
विज्ञापन
An accused of gang rape was caught in an encounter
- फोटो : KAUSHAMBI
दोनों पैरों में लगी गोली, एक सिपाही भी घायल
अमर उजाला ब्यूरो
चायल (कौशाम्बी)। अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने वाले एक और दरिंदे को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है, जबकि एसओजी सिपाही हाथ में गोली लगने से जख्मी हो गया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरायअकिल कोतवाली इलाके की एक 14 वर्षीय किशोरी शनिवार दोपहर मवेशियों के लिए घास काटने घोसिया गई थी। वहां घोसिया गांव के ही रहने वाले नाजिम, छोटका उर्फ आतंकवादी तथा उसके भाई बड़का ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपियों ने अश्लील वीडियो भी बनाकर वायरल कर दिया था। भीड़ ने आरोपी नाजिम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था, जबकि फरार दोनों दरिंदों की तलाश की जा रही थी। एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को अभियुक्त छोटका की लोकेशन प्रयागराज-कौशाम्बी बार्डर पर मिल रही थी। बाद में शाम चार बजे के करीब पता चला कि छोटका सरेंडर करने के लिए किसी से बातचीत करने रावतपुर गांव आया हुआ है। खबर मिलते ही एसओजी व एसआई राजेश सिंह की अगुवाई वाली दो पुलिस टीमें रावतपुर पहुंच गईं। वहां आरोपी पास स्थित निजी स्कूल की चहारदीवारी फांदकर भागने लगा। पीछा करने पर उसने तमंचे से पांच राउंड फायर किए। जवाब में पुलिस की ओर से भी गोलियां दागी गईं। आरोपी के दोनों पैरों के घुटने में गोली लगी है। जख्मी हालत में उसे व सिपाही राजेन्द्र प्रसाद को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। एसपी ने बताया कि फरार एक अन्य अभियुक्त की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापामारी की जा रही है।