फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Amid the excitement of the Panchayat elections, complaints are pouring in

Kaushambi News: पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच शिकायतों का दौर तेज

Thu, 13 Nov 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 13 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Amid the excitement of the Panchayat elections, complaints are pouring in
पंचायत चुनाव की सरगर्मी के बीच गांवों में आरोप-प्रत्यारोप के साथ ही शिकायतों का दौर शुरू हो चुका है। वर्तमान में जिले के 1148 ग्राम पंचायतों में से 50 से अधिक ग्राम पंचायतों में सरकारी धन के गबन के मामले की जांच ब्लाॅक व जिला स्तरीय अधिकारियों की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की आहट के बीच गांवों में प्रधान पद के संभावित दावेदारों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ आरोप लगाने के साथ ही अपना माहौल बनाने का अभियान चल पड़ा है। इसी के साथ वर्तमान प्रधान के विरुद्ध भी शिकायतों का सिलसिला तेज हो गया है, जिससे कई ग्राम पंचायतों में तनाव और विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन

शिकायतों की बात करें तो संडवाचंद्रिका ब्लॉक की सबसे अधिक शिकायतें पहुंची हैं। वहीं मंगरौरा के रठवत, पूरे देवजानी, बिहार के देवली हरदोपट्टी, सगरासुंदरपुर, लालगंज के राजापुर रैनिया समेत अन्य गांवों की शिकायतें विरोधी दावेदारों ने की है। इसके अलावा शिवगढ़, बाबा बेलखरनाथ विकासखंड में घोटाला करने वाले प्रधान व सचिव पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन





चौपालों में कर रहे जनसंपर्क

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की घड़ियां धीरे-धीरे करीब आने के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। गांव की नई सरकार चुनने के लिए सियासी कड़ियां पिरोई जा रही हैं। गांवों में बैठकों, चौपालों और जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया है। वहीं, प्रत्याशी अब सोशल मीडिया का सहारा लेकर मतदाताओं को साधने में लगे हुए हैं। फेसबुक, व्हाॅट्सएप और इंस्टाग्राम पर वीडियो संदेश, पोस्टर और स्लोगन शेयर कर ग्रामीणों को अपने पक्ष में करने की कोशिशें शुरू हो गई हैं।

ग्राम पंचायतों में अनियमितता संबंधी जो भी शिकायतें मिल रही हैं, उनकी नियमानुसार निष्पक्ष जांच कराई जा रही है। जहां जांच में अनियमितता की पुष्टि हो रही है, वहां पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।- श्रीकांत दर्वे, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed