{"_id":"5d15188b8ebc3e3c9469f2d8","slug":"ambulance-was-in-jaam-kaushambi-news-ald247964663","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरवारी के जाम में घंटे भर फंसी रही एम्बुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरवारी के जाम में घंटे भर फंसी रही एम्बुलेंस
विज्ञापन
jaam
- फोटो : logo
भरवारी के जाम में घंटे भर फंसी रही एम्बुलेंस
- क्षतिग्रस्त होने के कारण 22 जून से बंद है रोही ओवरब्रिज
भरवारी (ब्यूरो)। रोही ओवरब्रिज बंद होने के कारण गुरुवार को भी भरवारी रेलवे क्रॉसिंग पर भीषण जाम लगा रहा। जाम में एक एम्बुलेंस भी करीब घंटे भर तक फंसी रही। इसमें रहे मरीज के साथ अन्य राहगीरों को भी पूरे दिन परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ा।
निर्माण के वक्त की गई मानक की अनदेखी के कारण रोही ओवरब्रिज क्षतिग्रस्त हो गया है। प्रशासन ने 22 जून से इस पुल पर आवागमन बंद करा दिया गया है। 25 जून को पुल का एक तरफ का रास्ता हल्के वाहनों के लिए खोला गया। बाकी भार वाहन भरवारी रेलवे क्रॉसिंग से होकर गुजरते हैं। इसकी बदौलत क्रॉसिंग पर जाम लग जाता है। गुरुवार को भी पूरे दिन जाम की समस्या बनी रही। इस दौरान एक एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई। इसकी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे आरपीएफ व स्थानीय पुलिस के जवानों ने किसी तरह एम्बुलेंस को बाहर निकलवाया। जाम की बदौलत आम राहगीरों को पूरे दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय कारोबारियों को भी परेशानी हुई। फिलहाल ओवरब्रिज के अभी हफ्ते-पन्द्रह दिन में खुल पाने की उम्मीद भी नहीं है।
-----
हादसे में राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत
सिराथू। सैनी कोतवाली क्षेत्र के कछुआ गांव के समीप बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोर की मौत हो गई। रातभर वाहन उसके शव को कुचलते हुए गुजरते रहे। सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने हादसे की जानकारी वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे विभागीय अफसरों ने राष्ट्रीय पक्षी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।