{"_id":"5d8919d78ebc3e93ce4fa9bb","slug":"ambulance-drivers-strike-started-on-demands-kaushambi-news-ald2557249160","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर एंबुलेंस चालकों की हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर एंबुलेंस चालकों की हड़ताल शुरू
विज्ञापन
Ambulance drivers' strike started on demands
- फोटो : KAUSHAMBI
मांगों को लेकर एंबुलेंस चालकों की हड़ताल शुरू
108 व 102 एंबुलेंस चालकों के काम नहीं करने से चरमराई व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर। मांगों को लेकर दोआबा के एंबुलेंस चालकों ने सोमवार से हड़ताल शुरू कर दी। पूरे दिन वह जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठे रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि मांग पूरी होने के बाद ही काम पर लौटेंगे।
108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने कहा कि हाड़तोड़ मेहनत के बाद भी उन्हें अपेक्षित भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसकी वजह से कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। कर्मियों की मांग है कि साप्ताहिक छुट्टी, बेवजह किसी की नौकरी नहीं छीनने, भर्ती में कमीशनखोरी बंद करने, समय से मानदेय देने, सड़क दुर्घटना में घायल अथवा मौत का शिकार होने पर मुआवजा देने, फर्जी केस करने का दबाव नहीं बनाने, गाड़ी खराब होने पर उसे बनवाने में आने वाला खर्च कंपनी से दिलाने, बिगड़ी गाड़ियों में घटिया पार्ट्स नहीं लगवाने, ड्यूटी आठ घंटे कराने, न्यूनतम वेतन 24 हजार देने आदि की मांग की। इस मौके पर रोहित, रमेश कुमार, ओमकार नाथ, भरत सिंह, अंबिका सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।