फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Amazing! Residence certificate issued to a woman from Auraiya district

Kaushambi News: गजब! औरैया जनपद की महिला का जारी कर दिया निवास प्रमाणपत्र

Wed, 02 Apr 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 02 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Amazing! Residence certificate issued to a woman from Auraiya district
तहसील के धुमाई गांव में लेखपाल ने औरैया जनपद की एक महिला का फर्जी तरीके से निवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया। जेठानी की जमीन हड़पने के उद्देश्य से बने निवास की शिकायत के बाद तहसील प्रशासन प्रमाण पत्र निरस्त करने की तैयारी में है। साथ ही एसडीएम ने संबंधित लेखपाल से जवाब-तलब किया है। आरोपी महिला शादी के बाद से अपनी ससुराल औरैया में बिधूना तहसील के कुकुरहाट गांव में रहती है।
विज्ञापन

धुमाई गांव की शांति देवी पत्नी ओमप्रकाश ने आईजीआरएस के जरिये डीएम मधुसूदन हुल्गी को प्रार्थनापत्र भेजा था। शिकायत की थी कि उसके पिता की पैतृक संपत्ति हड़पने के लिए औरैया जनपद के बिधूना तहसील अंतर्गत कुकुरहाट गांव में रहने वाली उसकी देवरानी सुशीला देवी पत्नी स्व. सुरेंद्र कुमार ने लेखपाल से मिल कर फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवा लिया है। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ को जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तहसीलदार अनंत राम ने प्रकरण की जांच की तो आरोप सही पाए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी सुशीला औरैया जनपद की रहने वाली हैं। वह कभी-कभार ही धुमाई गांव आती हैं। शिकायत करने वाली शांति देवी पिता के कोई अन्य संतान नहीं होने की वजह से घुमाई गांव स्थित मायके में रहती हैं। ऐसे में संपत्ति हड़पने के लिए सुशीला ने फर्जी निवास प्रमाण पत्र बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम ने जारी किए गए निवास प्रमाण पत्र को निरस्त करने के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त को पत्र भेजा है। साथ ही संबंधित लेखपाल को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। एसडीएम ने बताया कि लेखपाल द्वारा गलत आख्या लगाकर प्रमाण पत्र जारी किया गया है। संबंधित लेखपाल से जवाब-तलब करने के साथ ही निवास प्रमाण पत्र निरस्त करने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं लेखपाल से भी जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed