फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   AMA of Kaushambi District Panchayat, five including three JEs suspended

कौशाम्बी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी, तीन जेई समेत पांच निलंबित

Thu, 26 Aug 2021 05:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Aug 2021 05:19 PM IST
सार

प्रयागराज शहर निवासी कुलदीप की पत्नी सुषमा सिंह ने मे. चित्रा कांस्ट्रक्सन फर्म बना रखी है। पिछले सत्र में फर्म ने जिला पंचायत कौशाम्बी से टेंडर लेकर तकरीबन एक करोड़ से ज्यादा लागत वाली आधा दर्जन परियोजनाओं का निर्माण कार्य कराया था।

विज्ञापन
AMA of Kaushambi District Panchayat, five including three JEs suspended
सस्पेंड

विस्तार

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी रणमत सिंह, सहायक अभियंता अखिलेश्वर मल्ल, अवर अभियंता हिमांशु यादव, मनीष कुमार व सुशील कुमार समेत पांच अधिकारियों को मंगलवार रात निलंबित कर दिया गया। सभी ने रिश्वत नहीं मिलने के कारण गलत आरोप लगाकर एक फर्म का भुगतान रोक दिया था। फर्म के ठेकेदार की शिकायत पर जांच के बाद आरोपों की तस्दीक होने पर पंचायती राज के अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने यह कार्रवाई की है। बुधवार की शाम निलंबत आदेश प्राप्त होने के बाद समूचे जिला पंचायत कार्यालय में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

AMA of Kaushambi District Panchayat, five including three JEs suspended
घूस - फोटो : Social media
प्रयागराज शहर निवासी कुलदीप की पत्नी सुषमा सिंह ने मे. चित्रा कांस्ट्रक्सन फर्म बना रखी है। पिछले सत्र में फर्म ने जिला पंचायत कौशाम्बी से टेंडर लेकर तकरीबन एक करोड़ से ज्यादा लागत वाली आधा दर्जन परियोजनाओं का निर्माण कार्य कराया था। फर्म संचालिका सुषमा सिंह का आरोप है कि जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी रणमत सिंह, सहायक अभियंता अखिलेश्वर मल्ल, अवर अभियंता हिमांशु यादव, मनीष कुमार व सुशील कुमार ने रिश्वत नहीं मिलने के कारण गलत आरोप लगाकर उसका 70 फीसदी भुगतान रोक दिया था।

फर्म संचालिका ने इस बाबत 18 अगस्त को शासन से शिकायत कर दी। इस संबंध में साक्ष्य स्वरूप फर्म संचालिका ने सीडी/रिकॉर्डिंग भी उपलब्ध कराई। शिकायतों की जांच में अपर मुख्य अधिकारी, सहायक अभियंता तथा अवर अभियंताओं समेत पांचों अफसरों पर आरोपों की तस्दीक हुई। इस पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अपर मुख्य सचिव पंचायती राज मनोज कुमार सिंह ने सभी पांचों अफसरों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed