फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Alwara lake will be seen in a new look

नए लुक में नजर आएगी अलवारा झील

Tue, 23 Dec 2014 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 23 Dec 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
दोआबा की ऐतिहासिक अलवारा झील जल्द ही नए लुक में नजर आएगी। कौशाम्बी विजन 2018 के तहत झील के सौंदर्यीकरण के लिए सालभर पहले भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने अपनी मंजूरी दी। साथ ही शासन की ओर से इसके लिए 78 लाख रूपये के बजट को भी मंजूर कर लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि कौशाम्बी के महेवाघाट घाट इलाके में 10 किलोमीटर के दायरे में ऐतिहासिक अलवारा झील स्थित है। इस झील में ठंड के मौसम में बहुतेरे विदेशी परिंदे भी आते हैं। साइबेरियन समेत तमाम विदेशी पक्षियों के प्रवास वाली यह झील अतिक्रमण और अनदेखी के कारण अपना अस्तित्व खोती जा रही है। हालांकि जल्द ही इस ऐतिहासिक झील के दिन बहुरने वाले हैं। कौशाम्बी के पूर्व जिलाधिकारी सत्येन्द्र सिंह ने कौशाम्बी विजन 2018 की कार्ययोजना में इस ऐतिहासिक झील के सौंदर्यीकरण को भी शामिल किया था। तत्कालीन डीएम ने झील के सुंदरीकरण के लिए 78 लाख रूपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। शासन ने झील के सौंदर्यीकरण की इस कार्ययोजना को अपनी मंजूरी दे दी है। जिला वन अधिकारी आरडी पांडेय ने बताया कि अलवारा झील के सौंदर्यीकरण की कार्ययोजना को शासन की मुहर लग गई है। जल्द ही अब यह अपने नए लुक में लोगों को दिखेगी।
विज्ञापन


 डीएफओ ने बताया कि सौंदर्यीकरण के पहले चरण में खरपतवार हटवाकर झील को साफ कराया जाएगा। साथ ही खुदाई कराकर झील गहरी भी की जाएगी। साथ ही पक्के घाटों का भी निर्माण कराया जाएगा।  पक्षियों को ठहरने और बैठने के लिए बीच-बीच में टीलों का निर्माण भी कराया जाएगा। वहीं पक्षियों की सुरक्षा के भी इंतजाम किए जाएंगे। झील को हरा-भरा बनाने के लिए किनारे पर पौधरोपण किया जाएगा। डीएफओ के मुताबिक सालभर पहले भेजे गए प्रस्ताव को शासन ने अपनी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही सुंदरीकरण का कार्य शुरू कराया जाएगा। डीएम राजमणि यादव झील का सुंदरीकरण कराकर जल्द ही इसे पर्यटकस्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed