फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Along with the temperature, the questions also made the candidates sweat.

Kaushambi News: तापमान के साथ प्रश्नों ने भी छुड़ाए परीक्षार्थियों के पसीने

Tue, 28 Apr 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 28 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Along with the temperature, the questions also made the candidates sweat.
नितिन शुक्ला - फोटो : पोषण पोटली का वितरण करते जिला पंचायत अध्यक्ष।
होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सोमवार को तीसरे दिन तापमान के साथ-साथ प्रश्नों ने भी परीक्षार्थियों के पसीने छुड़ा दिए। कई परीक्षार्थियों ने कहा कि यह परीक्षा एसएससी स्तर की परीक्षाओं से भी कठिन थी। इतिहास, संविधान और मुद्रा से जुड़े प्रश्नों ने सबसे ज्यादा परेशान किया।
विज्ञापन

पहले और दूसरे दिन भी इसी तरह प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हुआ था। सुबह 10 बजे से शुरू हुई पहली पाली के लिए अभ्यर्थी आठ बजे से ही केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। प्रवेश से पहले सख्त चेकिंग, आधार सत्यापन और बायोमेट्रिक जांच की गई। डीएम-एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण किया और कंट्रोल रूम से भी निगरानी की जाती रही। दूसरी पाली में परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने अपनी प्रतिक्रिया में निराशा जताई।
विज्ञापन

प्रश्न इतने कठिन थे कि कई सवाल समझ ही नहीं आए। तैयारी के बावजूद पेपर में आत्मविश्वास टूट गया। -नितिन शुक्ल, प्रतापगढ़
यह पेपर एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं से भी कठिन लगा। इतिहास, संविधान और मुद्रा से जुड़े प्रश्नों ने सबसे ज्यादा परेशान किया। - राधिका तिवारी, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोचिंग में जो पढ़ाया गया था, उसका पेपर से कोई मेल नहीं था, जिससे वह खुद को असहज महसूस करने लगे। - पंकज शर्मा, फतेहपुर।
जनरल नॉलेज और करंट अफेयर्स के सवालों ने सबसे ज्यादा समय लिया। करीब 10 प्रश्न ऐसे थे जिन्हें उन्होंने छोड़ दिया। - अश्वनी कुमार, फतेहपुर।

नितिन शुक्ला

नितिन शुक्ला- फोटो : पोषण पोटली का वितरण करते जिला पंचायत अध्यक्ष।

नितिन शुक्ला

नितिन शुक्ला- फोटो : पोषण पोटली का वितरण करते जिला पंचायत अध्यक्ष।

नितिन शुक्ला

नितिन शुक्ला- फोटो : पोषण पोटली का वितरण करते जिला पंचायत अध्यक्ष।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed