{"_id":"69f4fe73725a3887a80e36a1","slug":"allegations-of-dowry-death-turned-out-to-be-false-married-woman-found-at-her-parents-home-kaushambi-news-c-261-1-pr11004-140616-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: दहेज हत्या का आरोप निकला झूठा, मायके में मिली विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: दहेज हत्या का आरोप निकला झूठा, मायके में मिली विवाहिता
Sat, 02 May 2026 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Sat, 02 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
सरायअकिल क्षेत्र में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला पुलिस जांच में झूठा निकला। जिस विवाहिता की हत्या कर शव ठिकाने लगाने का आरोप लगाया गया था, वह सकुशल अपने मायके में मिली। इससे पुलिस ने राहत की सांस ली।
करारी थाना क्षेत्र के कंजापुर रकसवारा निवासी आशा देवी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने अपनी बेटी प्रीति की शादी सरायअकिल के मकदूमपुर ठोकसहा गांव निवासी राहुल कुमार से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। आए दिन मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जाती थी।
आरोप था कि 21 मई 2025 को पति राहुल, सास उषा देवी और राहुल का दोस्त मनीष कुमार उसे कपड़ा खरीदने के बहाने सरायअकिल ले गए, जिसके बाद वह लापता हो गई। मां ने हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की थी। अदालत के आदेश पर दहेज हत्या समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस जांच में पता चला कि विवाहिता की हत्या नहीं हुई थी, बल्कि वह खुद ससुराल से परेशान होकर मायके चली गई थी। फिलहाल दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है।