फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Alipur won and Thulgula's accountant got adverse reaction

Kaushambi News: अलीपुर जीता और थुलगुला के लेखपाल को प्रतिकूल प्रवृष्टि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Alipur won and Thulgula's accountant got adverse reaction
होली की छुट्टी के कारण सोमवार को जिले की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सिराथू के जिला स्तरीय कार्यक्रम से अलीपुर जीता गांव के लेखपाल अनुपस्थित रहे। वहीं, थुलगुला गांव में चकमार्ग से अवैध कब्जा नहीं हटवाने की शिकायत मिली। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए दोनों गांव के लेखपालों के खिलाफ प्रतिकूल प्रवृष्टि जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही मुकदमों की लंबित फाइलें समय से निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

डीएम ने समाधान दिवस में सिराथू तहसील में धारा 24, 116 व अन्य मुकदमों से संबंधित फाइलों का निरीक्षण किया। एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व कानून-गो को मुकदमे से संबंधित फाइलें समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया। सभी अधिकारियों को तहसील दिवस व आईजीआरएस की शिकायतों का समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चकसैनी के ग्रामीणों ने रास्ते से अवैध कब्जा हटवाने की शिकायत डीएम से की थी। जिलाधिकारी के निर्देश पर थुलगुला क्षेत्र के लेखपाल मुकेश पटेल ने आराजी की पैमाइश करने के बाद भी अवैध कब्जा नहीं हटवाया। सोमवार को समाधान दिवस में ग्रामीणों ने अवैध कब्जा व अतिक्रमण नहीं हटवाने की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए लेखपाल को प्रतिकूल प्रवृष्टि जारी करने का निर्देश दिया। इसी तरह समाधान दिवस से अनुपस्थित रहने पर अलीपुर जीता के लेखपाल नरेंद्र कुमार को भी प्रतिकूल प्रवृष्टि जारी करने का निर्देश एसडीएम को दिया।
साढ़ो गांव की कमला देवी ने परिवार के ही कुछ सदस्यों द्वारा जबरन मारपीट व गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत की। इस पर डीएम ने सैनी कोतवाल काे जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसी तरह से डीएम के सामने समाधान दिवस में आई 47 शिकायतों में से पांच का डीएम ने त्वरित निस्तारण किया गया।

मंझनपुर तहसील में आए 18 मामलों में दो और चायल तहसील में दर्ज सात शिकायतों में सिर्फ एक का निस्तारण किया गया। सिराथू के जिला स्तरीय कार्यक्रम में सीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ संजय कुमार, एसडीएम योगेश कुमार गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed