फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   akchaya tritiya

अक्षय तृतीया: बाल विवाह पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

Sun, 08 May 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Sun, 08 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के मौके पर होने वाले वाल विवाह पर इस बार प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासनिक अफसरों ने जिले भर में नजरें लगा दी हैं। कहीं भी बाल विवाह की भनक लगी तो मौके पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन के लोग उसे रोकने का काम करेंगे। नहीं मानने वालों को सलाखों के पीछे भेजने से नहीं चूकेंगे।
विज्ञापन

शैक्षिक और आर्थिक रूप से पिछड़े दोआबा में बाल विवाह एक प्रथा के रूप में फैल चुकी है। लोगों में बाल विवाह को लेकर 80 फीसदी सुधार देखने को मिल रहा है लेकिन कुछ तबके के लोग आज भी अपने बेटे और बेटियों की शादी 15 से 16 साल के बीच कर देते हैं।
विज्ञापन


इसे लेकर शासन ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 में पारित किया था लेकिन नौ साल बाद भी इसे ठीक से अमल में नहीं लाया जा सका है। अब मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। निदेशालय महिला कल्याण उत्तर प्रदेश ने जिला प्रशासन को पिछले दिनों पत्र जारी कर बाल विवाह पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने का फरमान जारी किया। पत्र मिलने के बाद डीएम अखंड प्रताप सिंह ने अक्षय तृतीया के दिन संभावित बाल विवाह कार्यक्रमों पर पैनी नजर रखने का निर्देश मातहतों को दिया है। कहा है कि यदि समझाने के बाद भी किसी के परिजन न माने तो उनके खिलाफ सख्ती से पेश आएं। डीएम के निर्देश के बाद 9 मई सोमवार को जिले भर में बाल विवाह के कार्यक्रमों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दोआबा में अक्षय तृतीया के मौके पर होने वाले बाल विवाह को प्रशासन एक कुरीति मान रहा है। समाज में फैली इस कुरीति को समाप्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। जागरूकता कार्यक्रम की जिम्मेदारी का निर्वहन जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा किया जाएगा। इसके तहत गांवों में कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को बाल विवाह से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी जाएगी। लोगों को यह भी बताया जाएगा कि विवाह के समय बेटों की उम्र 21 और बेटियों की 18 से कम नहीं होनी चाहिए।


 बाल विवाह को समाज में पुनीत कार्य माना जाता था। दो दशक पहले तक कन्या की शादी नौ साल पूरा होते-होते कर दी जाती थी। मान्यता थी कि कन्यादान महादान होता है। इसका फल बेटी की नौ वर्ष की उम्र तक ही मिलता है। पुण्य कमाने के चक्कर में लोगों ने बाल विवाह को प्राथमिकता दी थी लेकिन दो दशक से इसमें धीरे-धीरे सुधार आना शुरू है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed