{"_id":"5d1513a38ebc3e3ca626e7b3","slug":"agitation-for-decreasing-new-electricity-bills-kaushambi-news-ald2479597139","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ी विद्युत दरों समेत अन्य समस्यों को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ी विद्युत दरों समेत अन्य समस्यों को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता
विज्ञापन
taking oath for decreasing electrity rates
- फोटो : p photos
बढ़ी विद्युत दरों समेत अन्य समस्यों को लेकर गरजे भाकियू कार्यकर्ता
तहसील मुख्यालयों में बैठक कर सीएम को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन प्रशासन को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
मंझनपुर/चायल। बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने समेत किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को तहसील मुख्यालयों में बैठक किया। बाद में सीएम को संबोधित 16 सूत्रीय ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को सौंपा।सदर तहसील क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक परिसर में बैठक किया। यहां संगठन के जिलाध्यक्ष नूरुल इस्लाम ने कहा कि स्थानीय प्रशासन उनके कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर रहा है। अफसरों की मनमानी कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी। इसके खिलाफ आंदोलन होगा। एसडीएम को सौंपे गए सीएम को संबोधित ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने फसलों की सिंचाई के लिए किसानों को बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने, पर्याप्त बिजली देने, किसानों के लिए निजी नलकूप का विद्युत कनेक्शन नि:शुल्क करने, सोयाबीन, दलहन, बासमती धान, मक्का और आलू सहित फल व सब्जियों को भी समर्थन मूल्य के दायरे में लाने, खरीफ का ऋण वितरण एक अप्रैल से 31 अगस्त तक और रबी का एक सितम्बर से 31 मार्च तक करने, किसान सम्मान निधि योजना में राज्य सरकार का अंशदान बढ़ाकर दस हजार रुपया किए जाने, आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस किए जाने आदि की मांग की। इस मौके पर धर्मराज तिवारी, बच्चालाल, अर्जुनलाल, संतोष कुमार,सर्फराज अहमद, लल्लू प्रसाद समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसी तरह चायल तहसील में अध्यक्ष चंदू तिवारी और सिराथू में तहसील अध्यक्ष मोतीलाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने बैठक कर उपजिलाधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। चायल में मानसिंह पटेल, मोहम्मद शाहिद, ननकू लाल शर्मा, बाबूलाल, अंसार अहमद, विन्देश्वरी, बड़ेलाल यादव, प्रेम नारायण यादव, बृजलाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।