{"_id":"623b294e3809c42e2661686d","slug":"after-the-murder-and-ruckus-in-mirpur-most-of-the-villagers-fled-kaushambi-news-ald329353152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीरपुर में हत्या व बवाल के बाद अधिकतर ग्रामीणों ने किया पलायन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीरपुर में हत्या व बवाल के बाद अधिकतर ग्रामीणों ने किया पलायन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के मीरपुर गांव में तीन दिन पहले हुए जफर आलम की हत्या व बवाल के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है। मामले में ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। कार्रवाई के डर से अधिकतर लोग घर छोड़कर पलायन कर चुके हैं। इसी बीच कार्रवाई के लिए पिपरी पुलिस अब गांव में साक्ष्य जुटाने में लगी है। पुलिस की गाड़ियों को देख ग्रामीणों दहशत में आ जा रहे हैं।
पूरामुफ्ती कोतवाली के तिवारी तालाब असरौली निवासी जफर आलम (22) को मीरपुर गांव के लोगों ने सोमवार को पीट-पीटकर मार डाला था। घटना में उसके साथ भाई नूर आलम गंभीर रूप से जख्मी है। मृतक के पिता की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि भैंस की बिक्री के रुपये के लेनदेन के विवाद में मीरपुर गांव की प्रधान के पति मानिकचंद ने अपने बेटे व अन्य साथियों संग मिलकर जफर की हत्या की है। पुलिस प्रधान पति समेत अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ हत्या व बलवा का केस दर्ज कर जांच कर रही है।
जबकि, एसपी की ओर से ट्वीटर पर बयान जारी करके बताया गया है कि जफर अपनी महिला मित्र से मिलने मीरपुर गया था। वहां महिला मित्र के परिजनों से उसका झगड़ा हो गया। ग्रामीणों ने बीचबचाव किया तो जफर ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने जफर व उसके भाई को पीट दिया। पिटाई से जफर की मौत हो गई, लेकिन जफर की हत्या के बाद पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करनी पड़ी। इधर, केस दर्ज होने के बाद गांव में दहशत है। गांव के ज्यादातर लोग कार्रवाई की डर से पलायन कर गए हैं। उधर, घटना का साक्ष्य जुटाने के लिए रोजाना पुलिस की टीम गांव में दस्तक दे रही है।पुलिस की गाड़ियां देखकर भी ग्रामीण दहशत में आ जा रहे हैं।
विज्ञापन
दो दिन बाद वायरल हुआ पिटाई का वीडियो तो हरकत में आई पुलिस
चायल। सोमवार को मीरपुर गांव में हुए बवाल और जफर की हत्या के दो दिन बाद उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो सर्किल पुलिस हरकत में आई। वायरल वीडियो में ग्रामीण जफर को लाठी-डंडे से पीटते व ईंट से कूचते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उसके भाई नूर आलम के साथ मारपीट की घटना भी है। इस पर पुलिस ने जांच की रफ्तार तेज कर दी है।
पुलिस की लापरवाही से हुई घटना
चायल। मीरपुर गांव में सोमवार को हुई घटना को लेकर ग्रामीण भयभीत हैं। दबी जुबान और नाम न छापने की शर्त पर चर्चा करते हुए कई ग्रामीणों ने बताया कि जफर आलम पिछले कई दिनों से गांव में आकर फायरिंग और बमबाजी की घटना को अंजाम देकर दहशत फैलाता था। इस बात की सूचना कई बार पिपरी कोतवाली और चायल कस्बा पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने समय रहते ध्यान नहीं दिया। यदि पुलिस सूचना के बाद समय पर सक्रिय हो जाती तो बड़ी घटना नहीं होती।