{"_id":"5f4aae3a8ebc3ea9cb3ff5d6","slug":"after-the-construction-of-three-bridges-the-development-of-kaushambi-will-get-wings-kaushambi-news-ald2848654146","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पुल बनने के बाद कौशाम्बी के विकास को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पुल बनने के बाद कौशाम्बी के विकास को लगेंगे पंख
विज्ञापन

गंगा पर शहजादपुर, यमुना में महिला घाट और सुजातपुर में रेलवे ओवरब्रिज तैयार होने के बाद दोआबा के विकास को लगेंगे पंख
संवाद न्यूज एजेंसी
सिराथू। जिले में गंगा-यमुना पर बनने वाले दो पुल और सुजातपुर का रेलवे ओवरब्रिज भगवान राम की नगरी अयोध्या को सीधे चित्रकूट धाम से जोडे़गा। ये तीनों ब्रिज बनने के बाद कौशाम्बी के विकास को भी पंख लग जाएंगे। तीर्थ यात्री महज 216 किमी की दूरी तय कर मर्यादा पुरुषोत्तम की जन्म और तपस्थली का दर्शन कर सकेंगे।
प्रदेश सरकार सिराथू तहसील के शहजादपुर गांव में गंगा नदी पर पुल का निर्माण करवा रही है। करीब साल भर से निर्माण कार्य भी चल रहा है। उधर यमुना नदी पर महिला घाट पर भी सपा शासन काल में ही पुल की स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन महज 30 प्रतिशत ही काम हो सका था कि सूबे में सरकार बदल गई। इसी के साथ ही महिला घाट पर पुल निर्माण का काम ठप पड़ गया। पिछले दिनों गृह जनपद आए डिप्टी सीएम के सामने पार्टी पदाधिकारियों ने मुद्दा उठाया तो उन्हाेंने रुके हुए निर्माण कार्य को जल्द चालू कराने का आश्वासन दिया। डिप्टी सीएम के निर्देश पर 26 अगस्त को जिले के दौरे पर आए राज्य सेतु निगम के एमडी अरविंद कुमार श्रीवास्तव ने अगले महीने से महिला घाट में अवरुद्ध पुल निर्माण कार्य चालू कराने का संकेत दिए। एमडी ने सुजातपुर रेलवे स्टेशन के बगल से रेलवे ओवरब्रिज को भी स्वीकृत कर बजट पास कर दिया है। जीएम आरके सिंह का कहना हैं कि चार दिन पहले एमडी कौशाम्बी का दौरा करके गए हैं। उन्होंने शीघ्र ही महिला घाट पर ब्रिज निर्माण का काम शुरू कराने के संकेत दिए हैं। यह भी बताया कि सुजातपुर आरओबी में भी आने वाली अड़चनें दूर कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि गंगा पर शहजादपुर, यमुना पर महिला घाट और सुजातपुर में रेलवे ओवरब्रिज समेत तीनों पुल के तैयार हो जाने पर चित्रकूट धाम से अयोध्या सीधे जुड़ जाएगा।