फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After killing the girl, the accused ran away throwing the dead body outside the house, there is also a possib

कौशाम्बी : दुष्कर्म के बाद युवती की हत्या, शव घर के बाहर फेंककर भागा आरोपी

Thu, 24 Aug 2023 05:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 24 Aug 2023 05:52 PM IST
सार

कौशांबी के मंझनपुर में एक मुहल्ले में एक युवती की हत्या कर दी गई। हत्या से पहले युवती का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो भी आरोपी ने वायरल किया था। बृहस्पतिवार को युवती की हत्या के बाद आरोपी शव उसके ही दरवाजे पर फेंककर भाग निकला। 

विज्ञापन
After killing the girl, the accused ran away throwing the dead body outside the house, there is also a possib
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर पालिका परिषद मंझनपुर के नेता जी सुभाष चंद्र बोस नगर में रहने वाली युवती से दुष्कर्म के बाद आरोपी युवक ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। शव गोद में उठाकर वह युवती के घर पहुंचा व लाश फेंक कर परिवार सहित भाग निकला। चर्चा रही कि आरोपी ने युवती के साथ बनाए गए अंतरंग संबंध का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल किया था। पुलिस अफसरों ने फोरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य संकलित किया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।

विज्ञापन


नेता जी सुभाष चंद्र बोस नगर (असकरनपुर मंगरोहनी) में मंगता परिवार की एक बस्ती है। यहां रहने वाले लोग भिक्षाटन या मवेशियों की खरीद-फरोख्त का कारोबार करते हैं। इसी बस्ती में रहने वाले जयसिंह पुत्र उस्मान का मोहल्ले की युवती से प्रेम-प्रसंग हो गया। युवती के माता-पिता व एक दिव्यांग भाई भिक्षाटन करते हैं। जय सिंह मवेशियों की खरीद-फरोख्त का काम करता है।
विज्ञापन


प्रेम संबंध के दौरान उसने युवती का अश्लील वीडियो अपने मोबाइल पर बना लिया। इसके बाद वह उसे वायरल करने की धमकी देकर युवती के साथ अक्सर दुष्कर्म करता रहा। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 11 बजे युवती के पिता, मां व भाई भिक्षा मांगने गए तो युवती आरोपी के घर पहुंच कर वीडियो डिलीट करने की जिद करने लगी। इस पर आरोपी जय सिंह व उसकी भाभी सेब्बू व ननद रेखा ने उसके साथ मारपीट की और घर के अंदर घसीट ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गला दबाकर हत्या करने का आरोप
 

 

आरोप है कि यहां आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया और गला दबाकर मार डाला। इसके बाद बेखौफ जय सिंह युवती का शव गोद में लेकर उसके घर पहुंचा व बाहर फेंक कर भाग निकला। दिन-दहाड़े हुई सनसनीखेज वारदात से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। एएसपी समर बहादुर, सीओ सिटी अभिषेक सिंह, इंस्पेक्टर मंझनपुर संतोष शर्मा, फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे व साक्ष्य संकलन किया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
 


इनका कहना है

मृतका के भाई ने बताया कि आरोपी ने युवती के साथ एक अश्लील पिक्चर वायरल की थी। हालांकि कुछ देर बाद ही उसने डिलीट इवरीवन कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों परिवारों के बीच विवाद हुआ था। मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी। - समर बहादुर, एएसपी

आरोपी के घर के बाहर टूटी पड़ी चूड़ियां बयां कर रहीं थीं बर्बरता की दास्तां

मंझनपुर। युवती की हत्या के बाद पूरे मोहल्ले ने अपनी जुबान पर ताला जड़ लिया है। घटना के बाबत कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। आरोपी के घर का दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर रखे अनाज को बकरियां खा रही थी। घर के बाहर बनी सीसी रोड़ पर चूड़ियां टूट कर बिखरी पड़ी थी। इससे जाहिर है कि घटना के पहले सड़क पर ही विवाद हुआ। मृतक के बाल भी उलझे व उखड़े थे। इससे साफ था कि उसकी किस बेरहमी से हत्या की गई। गले में दाहिनी ओर स्याह निशान था। शरीर के कुछ हिस्सों में मिट्टी लगी होने के कारण अंदाजा लगाया गया कि उसे जमीन पर घसीटा गया था।

मृतका के भाई के फोन पर आई थी पिक्चर
पुलिस की फौरी जांच में यह तो साफ हो गया कि मृतका व आरोपी जय सिंह के बीच संबंध थे। इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। एक दिन अचानक एक आपत्तिजनक तस्वीर मृतका के भाई के मोबाइल में सेंड हो गई। यहीं से राज खुला व विवाद होने लगा। बस्ती के लोग भी स्वीकार करते हैं कि विवाद हुआ लेकिन कोई खुलकर सामने नहीं आता।

बस्ती में आए दिन होता है झगड़ा, परेशान रहती है पुलिस
करीब 50 घरों की बस्ती में सभी परिवारों के पास मांगने-खाने का धंधा। परिवार के युवा शादी-विवाह में बर्तन धुलने का भी काम कर लेते हैं। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक को नशे की लत है। शराब पीने के बाद अक्सर बस्ती में लोग आपस में झगड़ा करते हैं। इससे पुलिस भी बाखूबी वाकिफ है। लोग एक-दूसरे के विवाद में कभी दखल नहीं देते। बृहस्पतिवार को जब पीड़िता व आरोपी जय सिंह के घरवालों के बीच झगड़ा हुआ तो लोगों ने समान्य बात समझा। लेकिन जब आरोपी जय सिंह गोद में शव लेकर घर से बाहर निकला तो लोगों की रूह कांप गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed