फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After kidnapping and robbing a Kaushambi farmer, miscreants threw him down from a moving car in Prayagraj

कौशाम्बी के किसान को प्रयागराज में अगवा कर लूटा, चलती कार से नीचे फेंका

Thu, 26 Aug 2021 06:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 26 Aug 2021 06:25 PM IST
सार

चायल कस्बे के अजमतगंज निवासी राम आधार कुशवाहा खेती किसानी करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह सब्जियां लेकर प्रयागराज के मुंडेरा मंडी गए थे। सब्जियां बेच कर वह घर जाने के लिए सुबह आठ बजे मंडी गेट पर वाहन के इंतजार में खड़े थे। इसी समय एक कार वहां रुक गई।

विज्ञापन
After kidnapping and robbing a Kaushambi farmer, miscreants threw him down from a moving car in Prayagraj
kidnapping

विस्तार

पिपरी कोतवाली के चायल खास के रहने वाले एक किसान को प्रयागराज के मुंडेरा में अगवा कर लूट लिया गया। बदमाशों ने किसान को लूटकर चलती कार से नीचे फेंक दिया। इससे किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे प्रयागराज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच प्रयागराज की बम्हरौली चौकी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


चायल कस्बे के अजमतगंज निवासी राम आधार कुशवाहा खेती किसानी करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह वह सब्जियां लेकर प्रयागराज के मुंडेरा मंडी गए थे। सब्जियां बेच कर वह घर जाने के लिए सुबह आठ बजे मंडी गेट पर वाहन के इंतजार में खड़े थे। इसी समय एक कार वहां रुक गई। कार सवार दो लोगों ने राम आधार को अपने साथ बैठाकर उन्हें उनके घर तक पहुंचाने की बात कही। आरोप है कि कुछ दूर चलने पर बदमाशों ने उसके पास रहे दस हजार रुपये छीन लिया।
विज्ञापन


किसान के विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें मारा पीटा और चलती कार से नीचे फेंक कर फरार हो गए। रास्ते में घायल अवस्था मे पड़े किसान को राहगीरों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंचे किसान के परिजनों ने घटना की जानकारी धूमनगंज पुलिस को दी। बम्हरौली चौकी पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। कार सवार बदमाशों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed