फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After engagement, lived in a live-in relationship for two years, now the relationship is rejected

सगाई के बाद दो साल तक लिवइन रिलेशनशिप में रहे, अब ठुकराया रिश्ता

Fri, 11 Feb 2022 12:58 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:58 AM IST
विज्ञापन
After engagement, lived in a live-in relationship for two years, now the relationship is rejected
कोतवाली इलाके के एक गांव की युवती को प्रेमी ने धोखा दे दिया। दो साल पहले जिस युवक से उसकी सगाई हुई वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रही। अब शादी की तारीख फाइनल करने की बात आई तो वर पक्ष के लोग मुकर गए। बिरादरी की पंचायत के बाद भी जब रिश्ता बनने की गुंजाइश नहीं रही तो पीड़िता ने मामले की शिकायत करारी कोतवाली में की।
विज्ञापन

करारी कोतवाली इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती की शादी दो साल पहले कोखराज कोतवाली इलाके में रहने वाले युवक से तय हुई थी। दोनों के परिजनों की रजामंदी के बाद सगाई की रश्म भी हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद युवक का मंगेतर के यहां आना-जाना शुरू हो गया। दोनों के बीच फोन पर भी बात होती थी। इस दौरान दोनों ने लिव इन रिलेशन शिप में रहे। अब जब शादी की तारीख तय होनी थी तो वर और उसके परिवार के लोग मुकर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे लेकर बिरादरी के लोगों ने पंचायत कर बात बनाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। बृहस्पतिवार को युवती ने शारीरिक शोषण की तहरीर करारी कोतवाली में दी है। इंस्पेक्टर सुभाष यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed