फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   After a quarrel with his wife, the husband swallowed poison and died

Kaushambi News: पत्नी से विवाद के बाद पति ने निगला जहर, मौत

Wed, 09 Apr 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Wed, 09 Apr 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
After a quarrel with his wife, the husband swallowed poison and died
अजुहा के रसूलपुर मढि़यामई में मृतक मेवालाल की गमजदा परिजन। संवाद
कस्बे के रसूलपुर मढि़यामई मोहल्ले में एक पल्लेदार ने सोमवार रात जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक पत्नी से विवाद के बाद पति ने आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे के वार्ड नंबर चार रसूलपुर मढि़यामई निवासी मेवा लाल (55) पल्लेदारी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रोज की तरह सोमवार शाम भी वह अजुहा बाजार से पल्लेदारी कर घर पहुंचा। परिजनों के मुताबिक सब्जी बनाने को लेकर पत्नी से उसकी कहासुनी हो गई।
विज्ञापन

विवाद के बाद वह वापस अजुहा बाजार चला आया और जहरीला पदार्थ निगल लिया। भोला चौराहे के पास मेवा बेसुध हालत में पड़ा था। मजदूरी कर घर लौट रहे साथी मजदूरों की नजर पड़ी तो उन्होंने परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन मौके पर आए और इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने जवाब दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद परिजन उसे लेकर सीएचसी सिराथू और फिर मेडिकल काॅलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान रात में ही उसकी सांसें थम गईं। मेवा के चार बेटे और दो बेटियां हैं। घटना के बाद से सभी की रो-रोकर हालत खराब है।

अजुहा के रसूलपुर मढि़यामई में मृतक मेवालाल की गमजदा परिजन।    संवाद

अजुहा के रसूलपुर मढि़यामई में मृतक मेवालाल की गमजदा परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed